Jet Airways ने अपने पुराने कर्मचारियों को फिर किया याद, शुरू की भर्ती

एयरलाइन कंपनी Jet Airways ने साल 2019 में संचालन रोक दिया था, लेकिन अब एक बार फिर Jet Airways उड़ान भरने को तैयार है और अब इसी के चलते कंपनी ने अपने पुराने कर्मचारियों और एक बार फिर याद किया है।
Jet Airways ने अपने पुराने कर्मचारियों को फिर किया याद, शुरू की भर्ती
Jet Airways ने अपने पुराने कर्मचारियों को फिर किया याद, शुरू की भर्तीSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। पिछले साल कोरोना वायरस के कारण भारत सहित कई देशों में लॉकडाउन लागू किया था, जिसके चलते सभी हवाई यात्राएं रद्द कर दी गई थीं। इस दौरान सभी एयरलाइन्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा कुछ एयरलाइन्स पहले से कर्ज में डूबी होने के कारण और ज्यादा मुसीबतों में आ गई थी। यही कारण था कि, एयरलाइन कंपनी 'जेट एयरवेज' (Jet Airways) को अपना संचालन रोकना पड़ गया था, लेकिन अब एक बार फिर Jet Airways उड़ान भरने को तैयार है और अब इसी के चलते अब कंपनी ने अपने पुराने कर्मचारियों और एक बार फिर याद किया है।

Jet Airways ने किया कर्मचारियों से आग्रह :

दरअसल, एयरलाइन कंपनी Jet Airways का संचालन किसी कारण के चलते 18 अप्रैल 2019 से बंद कर दिया गया था, लेकिन अब एयरलाइन फिर से उड़ान भरने को तैयार हो चुकी है। इतना ही नहीं पिछले महीनों Jet Airways के विमान परीक्षण उड़ान के तहत दिखाई भी दिए थे। वहीं, अब तीन साल बाद Jet Airways ने एक बार फिर उड़ान भरने के लिए तैयार होने के बाद अपने कर्मचारियों को याद करते हुए उनसे आग्रह किया है कि, वह काम पर लौट आये। साथ ही कंपनी ने इसके लिए भर्तियां भी शुरू कर दी है। Jet Airways ने आग्रह करते हुए केबिन क्रू के पूर्व कर्मचारियों को वापस बुलाया है।

Jet Airways ने एक पोस्ट में दी जानकारी :

बताते चलें, Jet Airways के विमान तीन साल बाद उड़ान भरने के लिए तैयार है। कंपनी अपना परिचालन जुलाई-सितंबर तिमाही में शुरू कर सकती है। एक अहम् जानकारी और बता दें कि, कंपनी ने फिलहाल सिर्फ महिला क्रू मेंबर्स को ही रिकॉल किया है। इसके लिए कंपनी ने ट्विटर पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। जिसमें कंपनी ने लिखा है कि, 'घर जैसा कुछ नहीं है। जेट एयरवेज के पुराने केबिन क्रू को वापस आने और एयरलाइन को फिर से शुरू करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। वर्तमान में हम केवल महिला क्रू को आमंत्रित कर रहे हैं। पुरुष चालक दल के भर्ती होने के बाद हम उड़ान सेवा शुरू करेंगे।'

फिलहाल शुरू होंगी सिर्फ घरेलू उड़ाने :

खबरों की मानें तो, फिलहाल कंपनी सिर्फ घरेलू उड़ाने भरेगी, लेकिन इस साल की अंतिम तिमाही तक छोटी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी पिछले दिनों Jet Airways के नए मैनेजमेंट जालान कारलॉक कंसोर्शियम ने दी थी। एयरलाइन का नया मुख्यालय अब मुंबई के बजाय दिल्ली में होगा। कंपनी के नए मालिक मुरारी लाल जालान है। बताते चलें, VietJet ने आधिकारिक तौर पर मुंबई और वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी और हनोई मार्गों और नई दिल्ली-मुंबई-फू क्वोक के बीच 4 नई हवाई सेवाओं की शुरुआत की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com