बंद हुई Jio Mart की Express सर्विस, क्या थी यह सर्विस
बंद हुई Jio Mart की Express सर्विस, क्या थी यह सर्विस Syed Dabeer - RE

बंद हुई Jio Mart की Express सर्विस, क्या थी यह सर्विस ?

Jio ज्यादातर अपनी नई सेवा शुरू करने की जानकारी देता आया है, लेकिन इस बार कंपनी ने अपनी एक सेवा बंद करने की जानकारी दी है। जी हां, Reliance Retail ने अपनी Jio Mart की Express सर्विस बंद कर दी है।

राज एक्सप्रेस। Reliance Industry आज भारत की ऐसी कंपनियों में शुमार है जो हर क्षेत्र में अपना व्यपार फैला रही है और आगे बढ़ रही है। चाहे वो टेलिकॉम सेक्टर हो या कोई अन्य सेक्टर हो। Reliance Industry अपनी अलग-अलग कंपनियों (ब्रांचों) के माध्यम से अलग अलग फील्ड में आगे बढ़ती जा रही है। ये कंपनी ज्यादातर अपनी नई सेवा शुरू करने की जानकारी देती आई है, लेकिन इस बार कंपनी ने अपनी एक सेवा बंद करने की जानकारी दी है। सामने आई जानकारी के अनुसार, Reliance Retail ने अपनी जियो मार्ट (Jio Mart) ने क्विक डिलीवरी सर्विस 'एक्सप्रेस' (Jio Mart Quick Delivery Service Express) बंद करने की जानकारी दी है।

Jio Mart की Express सर्विस बंद :

दरअसल, Reliance Retail ने Jio Mart के माध्यम से अपनी 'एक्सप्रेस' (Express) नाम की एक नई सर्विस की शुरुआत साल 2022 के मार्च में की थी, इस सर्विस को एक साल पूरा भी नहीं हुआ और कंपनी ने इसे बंद कर दिया है। जी हां, यहां तक की यह सर्विस अब इसकी एप डाऊनलोड करने के लिए Google Play Store पर भी उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा Jio Mart की वेबसाइट पर भी आपको अब Express सर्विस इन-एक्टिव नजर आएगी। इस सर्विस को बंद करने का कारण कंपनी ने डिलीवरी में कुछ घंटे से लेकर एक दिन तक की देरी को बताया है। कंपनी का कहना है कि, कई बार किसी प्रोडक्ट की डिलीवरी में कुछ घंटे से लेकर एक दिन तक का समय लग सकता है, ऐसे में कंपनी का इस सर्विस को बंद कर देना ही सही है।

क्या थी यह Express सर्विस ?

बता दें, Jio Mart की इस एक्सप्रेस सर्विस के माध्यम से कंपनी अपने ग्राहकों को 90 मिनट में सामान की डिलीवरी देती थी। यानी Jio Mart के ग्राहक के Whatsapp से घरेलू सामान ऑर्डर करने के 90 मिनट में उन तक सामान पहुंच जाता था। हालांकि, आप Whatsapp के माध्यम से घरेलू सामान अब भी ऑर्डर कर सकते हो, लेकिन उसकी डिलीवरी 90 मिनट में नहीं मिलेगी। इस मामले में सामने आई रिपोर्ट की मानें तो, कंपनी अपने ऊपर तुरंत डिलीवरी जैसे दबाव में नहीं रहना चाहती है। इतना ही नहीं Jio Mart के अलावा भी डिलीवरी बिजनेस वाली कई कंपनियों ने अपनी डिलीवरी की समय अवधि को बढ़ा दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com