बीते दिनों सोशल मीडिया के बाद अब Jio की सर्विस डाउन, लोगों में मची खलबली

यदि आप Jio के रेगुलर यूजर हैं और वो कुछ घंटों के लिए ठप्प हो जाये तो क्या होगा। सोचकर ही रेगुलर यूजर्स परेशान हो जाएंगे, लेकिन बीते कुछ घंटों से Jio की सर्विस डाउन है। जिससे लोगों में खलबली मच गई।
 Jio की सर्विस डाउन
Jio की सर्विस डाउनSyed Dabeer Hussain - RE

Jio Service Down : आज दुनिया भर में सबसे जल्दी खबरों के आदान-प्रदान करने के लिए लोग फोन का इस्तेमाल करते हैं। उसमें भी आज भारत में ज्यादातर लोग देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस Jio का इस्तेमाल करते हैं। जरा सोचिए, यदि आप Jio के रेगुलर यूजर हैं और वो कुछ घंटों के लिए ठप्प हो जाये तो क्या होगा। सोचकर ही रेगुलर यूजर्स परेशान हो जाएंगे, लेकिन बीते कुछ घंटों से Jio की सर्विस डाउन है। जिससे लोगों में खलबली मच गई।

Jio सर्विस डाउन :

दो दिन पहले भारत में Facebook, WhatsApp और Instagram की सेवाएं ठप्प नजर आईं थीं। इसके बाद अब आज बुधवार को देशभर में Reliance Jio की सर्विस डाउन नजर आई। हालांकि, कुछ घंटे Jio की सर्विस बंद रहने के बाद फिरसे चलने लगी, लेकिन इस दौरान न तो Jio यूजर्स किसी को कॉल लगा पा रहे थे और न ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर पा रहे थे। इसी के चलते कुछ देर में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर JioDown ट्रेंड करता नजर आरहा है। ऐसा इसलिए ट्रेंड कर रहा था क्योंकि, देश के अलग-अलग हिस्सों से Jio यूजर Jio नेटवर्क के डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। कुछ ही देर में ट्विटर पर खलबली मच गई थी।

नेटवर्क डाउन होने की पहली शिकायत :

टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio का नेटवर्क डाउन होने की जानकारी देते हुए डाउनडिटेक्टर (DownDetector) ने बताया कि, अब तक लगभग चार हजार यूजर्स ने जियो नेटवर्क के डाउन होने से जुड़ी शिकायतें की हैं। किसी का कहना है कि, उनके फोन से कॉल नहीं लग रहा तो किसी की शिकायत इंटरनेट न सर्व कर पाने की थी। जिससे यह बात सामने आई कि, Reliance Jio का नेटवर्क डाउन होने के कारण यूजर्स को कॉलिंग और इंटरनेट का इतेमाल करने के दौरान समस्या हो रही है। बता दें, Reliance Jio का नेटवर्क डाउन होने की शिकायत सबसे पहले आज सुबह 9:30 के आसपास दर्ज की गई। इसके बाद जियो नेटवर्क के डाउन होने की कंप्लेन करने वाले यूजर्स की संख्या में तेजी से बढ़ती ही जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com