आज लांच होने वाला सबसे सस्ता JioPhone Next अब लांच होगा दिवाली पर

Reliance Jio आज यानी गणेश चतुर्थी पर अपना एक और नया सबसे सस्ता स्मार्टफोन JioPhone Next लांच करने वाली थी, लेकिन अब कंपनी ने इसकी लांच डेट बढ़ा दी है। जिसका जिक्र मुकेश अंबानी ने AGM के दौरान किया था।
आज लांच होने वाला सबसे सस्ता JioPhone Next अब लांच होगा दिवाली पर
आज लांच होने वाला सबसे सस्ता JioPhone Next अब लांच होगा दिवाली परSyed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio अपनी लांचिंग के समय से ही एक से एक प्लान्स और नई-नई सेवाओं की पेशकश करती आई है। कंपनी अब तक अपनी कई सेवाओं के साथ ही अपने कई प्रॉडक्ट भी लांच कर चुकी है। इसके तहत Jio की सिम से Jio फोन भी शामिल हैं। वहीं, कंपनी जल्द ही अपना एक और नया सबसे सस्ता फोन लांच करने वाली है। जिसका जिक्र Reliance Industries के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस साल हुई AGM के दौरान किया था। यह फोन आज यानी गणेश चतुर्थी पर लांच होना था, लेकिन अब कंपनी ने इसकी लांच डेट बढ़ा दी है।

दोनों कंपनियों का संयुक्त ऐलान :

दरअसल, Reliance Jio अब मार्केट में दुनिया का सबसे सस्ता एंड्रायड स्मार्टफोन उतारने जा रही है। जिसे कंपनी जियोफोन नेक्स्ट (JioPhone Next) नाम से लांच करेगी। कंपनी ने इसको निर्मित करने के लिए कंपनी IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी Google की मदद की है। यह स्मार्टफोन आज दिनांक 10 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी को लांच होना था, लेकिन किसी कारणवश कंपनी ने इसे आज लांच नहीं किया है। हालांकि, कंपनी ने अगली लांचिंग डेट की जानकारी नहीं दी है, लेकिन आज Jio और Google कंपनी ने संयुक्त ऐलान करते हुए कहा कि,

'इस फोन की लॉन्च की दिशा में दोनों कंपनियों ने अभी तक काफी अच्छी प्रगति की है। JioPhone Next के नाम के इस फोन की टेस्टिंग कुछ यूजरों के साथ मिलकर शुरु हो गई है। हम इस टेस्ट के जरिए फोन को और रिफाइन करने के काम में लगे हुए हैं जिससे की इसको दिपावली की त्योहारी सीजन में उपलब्ध कराया जा सकें। लॉन्चिंग का समय बढ़ाए जाने पूरी दुनिया में सेबी कंडेक्टर की शॉर्टेज की समस्या से निपटने मे भी सहायता मिलेगी।'

Jio और Google

JioPhone Next के खास फीचर्स :

  • कंपनी का नया फोन में एंड्रॉयड OS के ऑप्टीमाइड्ज वर्जन दिया जाएगा।

  • इसमें एंड्रॉइड का ऑप्टिमाइज्ड वर्जन होगा।

  • JioPhone Next में गूगल प्ले स्टोर के साथ-साथ वॉयस अस्सिटेंट उपलब्ध कराया जाएगा।

  • JioPhone Next का निर्माण ऐसे यूजर्स के लिए किया गाय है जो 2G से 4G में खुद को अपग्रेड तो करना चाहते हैं लेकिन उनका बजट ज्यादा नहीं है।

  • इस फोन में Google और Jio के सभी एप्लीकेशन खुलेंगे और काम करेंगे।

  • इसमें वॉयस असिस्टेंट दिया जाएगा।

  • यह फोन कटिंग एज टेक्नोलॉजी से लैस है।

  • JioPhone Next के स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट को रीड करने वाला फीचर होगा।

  • इसमें एक ट्रांसलेशन फीचर भी दिया जाएगा जो अलग-अलग भाषाओं में टेक्स्ट को रीड करेगा।

  • JioPhone Next में Qualcomm Snapdragon 215 प्रोसेसर लगा है।

  • इसमें लैंग्वेज ट्रांसलेशन की फीचर दिया गया है।

  • फोन का डिस्प्ले HD रेज्योलूशन वाला 5.5 इंच का होगा।

  • कैमरे की बात करें तो, इसमें AR से लैस कैमरा मिलेगा।

  • JioPhone Next की क्षमता 4G है और यह फोन 2GB और 3GB रैम के साथ आ सकता है। जबकि 16GB और 32GB स्टोरेज कैपासिटी की उमीद की जा रही है।

  • इस फोन में भी यूजर्स JioSaavn और My Jio एक्सेस कर सकेंगे।

  • JioPhone Next में Wi-fi, ब्लूटूथ, GPS, गूगल असिस्टेंट, स्क्रीन रीडर, लैंग्वेज ट्रांसलेशन और कई दूसरे फीचर्स हैं।

मुकेश अंबानी की थी घोषणा :

मुकेश अंबानी ने जानकारी देते हुए कहा था कि, 'JioPhone Next को कंपनी 10 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। हमारा दावा है कि, यह दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन के लिए सिंगापुर की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी फ्लेक्स (Flex) और कार्बन मोबाइल फोन बनाने वाली घरेलू कंपनी UTL Neolnycs से भी बात की है। अगर यह बात बन जाती है तो, JioPhone Next का निर्माण भारत में ही किया जा सकता है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co