दिवाली तक ग्राहक कर सकेंगे Jio की 5G सर्विस का इस्तेमाल
दिवाली तक ग्राहक कर सकेंगे Jio की 5G सर्विस का इस्तेमालSyed Dabeer Hussain - RE

Jio का बड़ा ऐलान : दिवाली तक ग्राहक कर सकेंगे Jio की 5G सर्विस का इस्तेमाल

Reliance Jio द्वारा अपने 5G के लांच की पूरी तैयारी कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि, Jio की 5G सर्विस इस दिवाली तक ग्राहकों को मिल सकेगी। इस मामले में कंपनी ने बड़ी घोषणा की है।

5G Service : मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio लांचिंग के समय से अपने ग्राहकों को काफी आकर्षक सर्विस प्रदान करती आई है। यह आये दिन नए और एक से एक ऑफर देती आई है। इसी लिस्ट में अब 5G टेक्नोलॉजी सर्विस का नाम भी बहुत जल्द जुड़ने जा रहा है। जी हां Reliance Jio द्वारा अपने 5G के लांच की पूरी तैयारी कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि, Jio की 5G सर्विस इस दिवाली तक ग्राहकों को मिल सकेगी। इस मामले में कंपनी ने बड़ी घोषणा की है।

दिवाली तक ग्राहकों को मिल सकेगी 5G सर्विस :

दरअसल, रिलायंस अंबानी की कंपनी आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। वहीं, इसी बीच Reliance Jio की 5G सेवा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2020 इवेंट के दौरान अपनी नई सर्विस के तौर पर 5G सर्विस को लेकर एक बड़ा ऐलान किया था। वहीं, अब खबर आई है कि, Reliance Jio कंपनी की 5G सर्विस भारत की मेट्रो सिटिस में दिवाली 2022 तक लांच हो सकती है। इतना ही नहीं 5G सर्विस को लेकर Reliance Jio ने अपना लक्ष्य बताते हुए एक बड़ी घोषणा की है।

2 लाख करोड़ रुपये का निवेश :

Reliance Jio ने भारत में अपनी 5G सर्विस को दिसंबर 2023 तक पूरे भारत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी 18 महीनों में अपनी 5G सर्विस से पूरे देश को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए अन्य शहरों और कस्बों में तेजी से विस्तारित कर रही है। खबरों की मानें तो, Reliance Jio ने पैन-इंडिया 5G नेटवर्क के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना तैयार की है। इस बारे में जानकारी देते हुए मुकेश अंबानी ने बताया है कि, 'कंपनी का 5G इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में कंपनी का साथ अमेरिकी कंपनी देने वाली है। उस कंपनी की मदद से Jio जल्द ही अपने ग्राहकों को 5G सर्विस मुहैया करा सकेगी। 5G की शुरुआत मेट्रो सिटीज से दिवाली तक होगी। 2023 तक पूरे भारत में 5G सर्विस मिलने लगेगी। अकाश अंबानी जियो, ईशा अंबानी रिटेल और अनंत अंबानी न्यू एनर्जी बिजनेस की जिम्मेदारी संभालेंगे।'

मुकेश अंबानी ने आगे बताया कि, Jio जल्द 5G दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे एडवांस्ड 5G नेटवर्क होगा। Jio 5G के लेटेस्ट वर्जन को डिप्लॉय करेगा, जिसे स्टैंडअलोन 5G कहा जाता है। इसकी 4G नेटवर्क पर शून्य निर्भरता है। स्टैंडअलोन 5G के साथ जियो लो लेटेंसी कनेक्टिविटी, बड़े पैमाने पर मशीन-टू-मशीन कम्युनिकेशन, 5G वॉयस, और मेटावर्स जैसी नई और पावरफुल सर्विसेज करेगा। कंपनी 5G सर्विस के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी दिवाली तक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता सहित कई प्रमुख शहरों में 5G लॉन्च करेगी। दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5G कवरेज होगा। कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और इंटल के साथ भी पार्टनरशिप की है। क्वालकॉम के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com