JSW समूह की कर्मचारियों के लिए न्यू ईयर इंसेंटिव की पेशकश

भारत की टॉप कॉरपोरेट घरानों में शुमार JSW समूह ने अपने कर्मचारियों के लिए न्यू ईयर इंसेंटिव की घोषणा कर दी है। जो कर्मचारियों के लिए काफी खुशी की खबर है।
JSW समूह की कर्मचारियों के लिए  न्यू ईयर इंसेंटिव की पेशकश
JSW समूह की कर्मचारियों के लिए न्यू ईयर इंसेंटिव की पेशकशSocial Media

राज एक्सप्रेस। आज के समय में कंपनियां अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए उन्हें अलग-अलग तोहफे देती है। वहीं, अब नया साल आने को है तब अलग अलग कंपनियां अपने कर्मचारियों को कुछ न कुछ तोहफा देने का प्लान कर रही हैं। इसी कड़ी में भारत की टॉप कॉरपोरेट घरानों में शुमार JSW समूह ने अपने कर्मचारियों के लिए न्यू ईयर इंसेंटिव की घोषणा कर दी है। जो कर्मचारियों के लिए काफी खुशी की खबर है।

JSW समूह की कर्मचारियों के लिए पेशकश :

दरअसल, JSW समूह ने अपने कर्मचारियों के लिए न्यू ईयर इंसेंटिव की घोषणा कर खुशखबरी दे दी है। कंपनी ने इस इंसेंटिव के तहत अपने कर्मचारियों को Electric Vehicles (इलेक्ट्रिक वाहन) खरीदने पर 3 लाख रुपये के ऑफ़र की पेशकश की है। कंपनी को यह ऑफर नए साल यानी 1 जनवरी से मिलेगा। बता दें, इस तरह की पेशकश प्रमुख भारतीय कॉरपोरेट की कंपनी की अपनी तरह की पहली पहल है इस बारे में जानकारी कंपनी ने एक बयान जारी कर दी है।

कंपनी की इंसेंटिव स्कीम :

बताते चलें, JSW समूह द्वारा पेश की गई यह इंसेंटिव स्कीम कंपनी के देशभर के सभी कर्मचारियों के लिए लागू की है। इस स्कीम के तहत JSW समूह EV नीति के अंतर्गत दोपहिया और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन दोनों की खरीद पर इंसेंटिव देगी। साथ ही कंपनी कर्मचारियों के लिए सभी JSW कार्यालयों और प्लांट लोकेशन पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मुफ्त में डेडिकेटेड चार्जिंग स्टेशन और पार्किंग स्लॉट भी मुहैया कराएगी।

कंपनी का बयान :

कंपनी ने बयान जारी कर जानकारी देते हुए कहा है कि, "भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के सतत विकास परिदृश्य (SDS) के साथ गठबंधन में, मुंबई स्थित अरबों डॉलर के समूह जेएसडब्ल्यू समूह ने भारत भर में अपने कर्मचारियों के लिए अपनी नवीनतम हरित पहल JSW इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति को पेश किया है। इस नीति का मकसद कर्मचारियों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को बढ़ावा देना है।"

JSW समूह के चेयरमैन का कहना :

JSW समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने कहा, "चूंकि हमारे माननीय प्रधान मंत्री ने ग्लासगो COP26 की बैठक में घोषणा की थी कि भारत 2070 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन तक पहुंचने की कोशिश में है, JSW समूह की नई EV नीति एक अनूठी पहल है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने में बढ़ोतरी होगी। साथ ही भारत में हरित गतिशीलता तक पहुंच को सक्षम बनाना है। हम जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना जारी रखेंगे, अकेले अपने स्वयं के प्रभावों को कम करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, साथ ही स्थिरता के क्षेत्र में अग्रणी होंगे। लक्ष्य 2070 तक भारत के नेट-जीरो में ट्रांजिशन का समर्थन करने के लिए कॉर्पोरेट और सरकारी निकायों के बीच महत्वाकांक्षा का निर्माण करना है।"

अध्यक्ष और CHRO का कहना :

JSW समूह के अध्यक्ष और CHRO दिलीप पटनायक ने कहा, "चूंकि इलेक्ट्रिक वाहन पारंपरिक आईसी इंजन वाहनों की तुलना में अधिक कुशल हैं, जनवरी 2022 से प्रभावी जेएसडब्ल्यू ईवी नीति, दूसरों के अनुसरण के लिए एक मानक तय करेगी। ईवी न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि इससे पैसों की बचत भी होती है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com