Kawasaki का भारत में अपने नए मॉडल '2022 Vulcan S' के लांच का ऐलान

वाहन निर्माता कंपनी Kawasaki ने भी भारत में अपनी एक और दमदार बाइक लांच करने की जानकारी दी है। जिसे कंपनी '2022 Vulcan S' (2022 वल्कन एस) नाम से लॉन्च करेगी।
Kawasaki का भारत में अपने नए मॉडल '2022 Vulcan S' के लांच का ऐलान
Kawasaki का भारत में अपने नए मॉडल '2022 Vulcan S' के लांच का ऐलानSocial Media

ऑटोमोबाइल। कोरोना वायरस के कारण ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कुछ समय के लिए पूरी तरह से थम सी गई थी, लेकिन अब लगभग सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ ली है। क्योंकि, अब ऑटो कंपनियां आए दिन अपनी नई-नई गाड़ियां लांच कर रही हैं या फिर अपने पुराने मॉडल को ही अपडेट करके उन्हें रीलांच कर रही हैं। जिससे उनकी बिक्री में काफी बढ़त दर्ज की जा रही है। इन्हीं में शुमार वाहन निर्माता कंपनी Kawasaki ने भी भारत में अपनी एक और दमदार बाइक लांच करने की जानकारी दी है। जिसे कंपनी '2022 Vulcan S' (2022 वल्कन एस) नाम से लॉन्च करेगी।

Kawasaki की नई बाइक :

दरअसल, वाहन निर्माता कंपनी Kawasaki ने इसी साल भारत में अपनी ही पुरानी बाइक का अपडेटेड मॉडल Ninja 300 स्पोर्ट्स लॉन्च किया था है। जिसमे कंपनी ने काफी जबरदस्त फीचर ऐड किये हैं। वहीं, अब कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक 2022 Vulcan S को लॉन्च करने का ऐलान किया है। जो कि, एक क्रूजर बाइक होगी। कंपनी भारतीय बाजार में इस नई बाइक 2022 Vulcan S की एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख तय करेगी। भारत में लांच होने के बाद इस बाइक का मुकाबला भारत में पहले ही लांच हो चुकी Benelli 502C (बेनेली 502C) क्रूजर बाइक से होगा। हालांकि, Kawasaki की इस नई बाइक की कीमत से ज्यादा है।

2022 Vulcan S के फीचर्स :

  • ये बाइक मॉडल इयर अपडेट के साथ लांच होगी।

  • Kawasaki Vulcan S क्रूजर को नए कलर स्कीम मेटैलिक मैट ग्रेफेनस्टील ग्रे कलर के साथ लांच किया जाएगा।

  • इसमें रेडिएटर गार्ड, टैंक और व्हील्स पर ब्लू ग्रेडिएंट्स मिलेगा।

  • इस पेंट स्कीम के साथ पेश किए गए फ्यूल टैंक पर एक बोल्ड 'S' लोगो दिया गया है।

  • नए पेंट ऑप्शन अपग्रेड के लिए अलावा कंपनी ने बाइक को कोई अन्य बदलाव नहीं किया है। 

  • बाइक में हैलोजन हेडलाइट, 18-इंच फ्रंट/17-इंच रियर व्हील्स, गियर पोजीशन इंडिकेटर के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14-लीटर फ्यूल टैंक और अंडर-इंजन एग्जॉस्ट कैनिस्टर सहित पहले से मिलने वाले सभी फीचर्स दिए गए हैं। 

  • मोटरसाइकिल में 41 mm के टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं।

  • इस बाइक का फ्रंट व्हील ट्रैवल 130 mm का है। जबकि, बाइक के रियर में 80mm रियर व्हील ट्रैवेल के साथ ऑफसेट लेडाउन मोनो-शॉक दिया गया है।

  • सुरक्षा के लिहाज से 2022 वल्कन एस मोटरसाइकिल में ABS के साथ 300mm का फ्रंट और 250mm का रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है।

2022 Vulcan S का इंजन :

वाहन निर्माता कंपनी Kawasaki ने इस नई बाइक Vulcan S में एक 649 cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा है। जो 7,500 rpm पर 59.94 bhp का पावर और 6,600 rpm पर 62.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। यह इंजन बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के आधार पर बनाया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com