'स्विच दिल्ली' अभियान करेगा लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूक

दिल्ली की सरकार ने भी दिल्ली वासियों को इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए जागरूक और प्रोत्साहित करने को लेकर एक योजना तैयार की है। जिसके लिए दिल्ली सरकार ने 'स्विच दिल्ली' अभियान शुरू किया है।
'स्विच दिल्ली' अभियान
'स्विच दिल्ली' अभियानSocial Media

दिल्ली। आज विदेश के साथ ही भारत में भी लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी बढ़ रहा है। इसी के चलते देश की सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी बढ़ावा दे रही है। वहीं, अब दिल्ली की सरकार ने भी दिल्ली वासियों को इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए जागरूक और प्रोत्साहित करने को लेकर एक योजना तैयार की है। जिसके लिए दिल्ली सरकार ने एक अभियान शुरू किया है। जिसे 'स्विच दिल्ली' नाम से शुरू किया गया है।

दिल्ली सरकार का नया अभियान :

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में रहने वालों को इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूक करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक 'स्विच दिल्ली' नामक अभियान की शुरुआत की है। बता दें, यह एक प्रकार से पोर्टल की तरह काम करेंगे। जिससे ग्राहक जुड़ सकते है। दिल्ली सरकार ने इस अभियान से जुड़ने के लिए ग्राहकों के लिए सोशल मीडिया हैंडल भी जारी कर दिए हैं। जबकि, इस अभियान के सोशल मीडिया आउटरीच को बढ़ाने की ज़िम्मेदारी दिल्ली डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन (DDCD) निभाएगा। यह सोशल मीडिया हैंडल दिल्ली के रहवासियों को EVS, पर्यावरण और वित्तीय लाभों के बारे में जागरूक करने का काम करेगा।

दिल्ली CM का कहना :

बताते चलें, इस नए अभियान के बारे में दिल्ली CM केजरीवाल ने कहा, "स्विच दिल्ली अभियान में, इलेक्ट्रिक वाहनों के फायदों के बारे में जागरूकता पैदा की जाएगी। लोगों को बताया जाएगा कि यह दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने में कैसे योगदान दे सकता है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे प्रदूषण फैलाने वाले पेट्रोल और डीजल वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहन के प्रतिस्थापन को बढ़ावा देने के लिए अभियान में हिस्सा लें। और प्रदूषण मुक्त दिल्ली की दिशा में अपना योगदान दें।"

'स्विच दिल्ली' अभियान का इस्तेमाल :

CM केजरीवाल ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि, 'स्विच दिल्ली' अभियान का इस्तेमाल दिल्ली की जनता से सीधे तौर पर जुड़ने के लिए किया जाएगा। साथ ही यहां EV खरीदारों की सफलता की कहानियों और प्रशंसापत्र को भी शेयर किए जाएंगे। इसके अलावा इस अभियान के तहत लोगों को निम्लिखित सुविधाएं मिलेगी।

  • इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने में सब्सिडी

  • शिकायतों को दूर करने के तरीके

  • दिल्ली वासियों को प्रेरित किया जाएगा

  • DDCD इन हैंडल पर EVS से जुड़े लोगों के सवालों और गलत धारणाओं का जवाब देगा

गौरतलब है कि, दिल्ली सरकार को इस अभियान को लांच करने का मकसद दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना है। दिल्ली सरकार का यह 8 सप्ताह का जन जागरूकता अभियान है। इस स्विच दिल्ली अभियान को निम्लिखित सोशल मीडिया हैंडल पर पेश किया गया है-

  • Twitter - twitter.com/SwitchDelhi

  • Instagram - www.instagram.com/switchdelhi

  • Facebook - www.facebook.com/SwitchDelhi2021/

  • Linkedin - www.linkedin.com/in/SwitchDelhi

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co