Microsoft की इस कंपनी ने चीन से कारोबार समटने का मन बनाया

चीन में कई बड़ी समस्याओं के चलते IT सेक्टर से जुड़ी कंपनियां घबरा गई हैं और अब वह अपना कारोबार समेटने का मन बना चुकी हैं। इन्हीं बड़ी कंपनियों में LinkedIn ने भी अपना कारोबार समेटने का मन बना लिया है।
Microsoft की इस कंपनी ने चीन से कारोबार समटने का मन बनाया
Microsoft की इस कंपनी ने चीन से कारोबार समटने का मन बनायाSocial Media

चीन, दुनिया। वैसे तो चीन हमेशा अपनी नई-नई टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है, लेकिन इन दिनों चीन बिलकुल असहाय सा महसूस कर रहा है। क्योंकि, चीन में इन दिनों बिजली का गहन संकट छाया हुआ है। जिसका सीधा असर चीन की अर्थव्यवथा पर पड़ रहा हैं और यदि वजह है कि, अब चीन में और भी अन्य कई समस्याएं उतपन्न होती नजर आ रही हैं। इसके अलावा चीन में पिछले कुछ समय से सरकार द्वारा पाबंदियां भी बढ़ा दी गई हैं। इन सब का ही असर है कि, अब कई वैश्विक कंपनियां चीन से अपना कारोबार समेटने का मन बना रही हैं। इसी कड़ी में अब एक और बड़ी कंपनी का नाम सामने आया है।

यह कंपनी समेटगी चीन से कारोबार :

दरअसल, पिछले कुछ समय से चीन कई बड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है। जिसके चलते IT सेक्टर से जुड़ी कंपनियां घबरा गई हैं और अब वह अपना कारोबार समेटने का मन बना चुकी हैं। इन्हीं बड़ी कंपनियों में शुमार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल बिल गेट्स (Bill Gates) की कंपनी लिंक्डइन (LinkedIn) ने भी अपना कारोबार समेटने का मन बना लिया है। बता दें, ऐसा होने से सीधा फायदा भारत को होगा। क्योंकि, अब तक जितनी भी कंपनियों ने चीन सेकारोबार समेटा है, सभी ने भारत में ही अपने प्लांट लगाएं हैं।

LinkedIn ने लिया बड़ा फैसला :

बताते चलें, Microsoft की जॉब सर्च यूनिट LinkedIn ने बड़ा फैसला लेते हुए चीन से कारोबार समेटने का मन बना लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहक श्रॉफ ने अपने एक ब्लॉग में बताया कि, 'LinkedIn को चीन में अधिक चुनौतीपूर्ण ऑपरेटिंग माहौल का सामना करना पड़ रहा है। नियमों के अनुपालन में भी सख्ती लाई गई है। इसके चलते लिंक्डइन ने चीन में सर्विस बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि, Microsoft अब चीन के लिए इनजॉब्स (InJobs) नाम से अलग सर्विस शुरू करने जा रही है। जो LinkedIn से काफी अलग होगा। इसमें सोशल फीड की सुविधा नहीं होगी। यूजर इस प्लेटफॉर्म पर कोई आर्टिकल शेयर या पोस्ट नहीं कर सकेंगे।'

यह कंपनियां समेट चुकी अपना कारोबार :

जानकारी के लिए बता दें, अब तक कई कंपनियां अपना कारोबार समेट चुकी हैं। इन कंपनियों में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, NIKE, Apple, Samsung, LG, Adidas, Puma, Zoom, Sharp, Hasbro, Kia Motors, Hyundai Motor, Hyundai Mobis, Stanley Black & Decker, Dell, HP, Google, GoPro, Intel, Sony जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com