मुंबई में आज से शुरू लोकल ट्रेनें और बस सेवा

काफी समय के इंतज़ार के बाद आज से मुंबई की लोकल ट्रेनें और बसें चलाई गईं। इन सेवाओं को बहाल करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी की गई थी।
मुंबई में आज से शुरू लोकल ट्रेनें और बस सेवा
मुंबई में आज से शुरू लोकल ट्रेनें और बस सेवाSyed Dabeer Hussain - RE

मुंबई। मुंबई के रहवासियों के लिए फायदे की खबर। कोरोना वायरस के चलते राज्य में हुए लॉकडाउन के दौरान यातायात की सभी सुविधाएं ठप्प पड़ी थीं। इसमें बसें, मेट्रो और मुंबई चलने वाली लोकल ट्रेनें भी शामिल हैं। काफी समय के इंतज़ार के बाद आज से मुंबई की लोकल ट्रेनें और बसें चलाई गईं। इन सेवाओं को बहाल करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी की गई थी।

मुंबई में आज से लोकल ट्रेनें और बस सेवा शुरू :

दरअसल, महारष्ट्र सरकार द्वारा सोच विचार करने के बाद में आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 'अनलॉक' योजना के तीसरे चरण में आज यानि सोमवार से मुंबई में लोकल ट्रेनों और बसों का परिचालन शुरू किया। हालांकि, यह मेट्रो मात्र 50% सीटिंग कैपेसिटी के साथ ही चलाई गई। हालांकि, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, फिलहाल इन चलने वाली लोकल ट्रेनों में खास श्रेणी के लोग ही यात्रा कर सकेंगे। इस खास श्रेणी में चिकित्सा, कुछ जरूरी सेवाओं और महिलाओं को शामिल किया गया है।

महिलाओं को किया श्रेणी से बाहर :

महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में लोकल ट्रेनों को कुछ खास लोगों के लिए चलाए जाने की बात कही थी, लेकिन इसी अधिसूचना में निगम प्रशासन को जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त पाबंदी लगाने का अधिकार भी दिया गया है। इसी अधिकार के चलते BMC ने इन आदेशों में से 'महिला' श्रेणी को हटा दिया है। BMC के नए निर्देशों में लाया गया है कि, उपनगरीय ट्रेनों में केवल चिकित्सक और कुछ जरूरी सेवा के लोग ही यात्रा कर सकेंगे।

मुंबई में बस सर्विस आज से शुरू :

मुंबई में आज से कुछ खास लोगों के लिए चलाई गई लोकल ट्रेनों के साथ ही आम जनता के लिए बस सेवा को भी बहाल कर दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने कहा कि, यात्रियों की संख्या किसी भी बस में सीटों की संख्या से अधिक नहीं होगी। हालांकि, बस में यात्रा के दौरान यात्रियों को कोरोना महामारी को रोकने के लिए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कई नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। साथ ही बस में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com