मुंबई: दीवाली तक नहीं चलेंगी लोकल ट्रेनें, यात्रियों ने किया प्रदर्शन

कोरोना के चलते देश में हुए लॉकडाउन के कारण ठप्प रही मुंबई की लोकल ट्रेनें फिलहाल दिवाली से पहले तक चलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। जिसको लेकर आज यात्रियों ने प्रदर्शन किया।
local trains is unlikely to resume before november
local trains is unlikely to resume before november Syed Dabeer -RE

मुंबई। कोरोनावायरस के चलते देश में हुए लॉकडाउन के दौरान सभी यातायात की सभी सुविधाएं ठप्प पड़ी थीं। इसमें भारतीय रेल सेवाएं, सभी हवाई सरकारी बसें, मेट्रो और मुंबई चलने वाली लोकल ट्रेनें भी बंद थीं। हालांकि, बीच में कुछ स्पेशल ट्रेनें हवाई यात्राएं शुरू होने के बाद मुंबई में कुछ जरूरी सेवाओं से सम्बंधित लोगों के लिए कुछ लोकल ट्रेनें भी शुरू की गई थी। परंतु फिलहाल मुंबई लोकल दिवाली से पहले तक चलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जिसको लेकर आज यात्रियों ने प्रदर्शन किया।

लोकल ट्रेन सेवा 22 मार्च से निलंबित :

दरअसल, भारत अब बुरी तरह कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आ चुका है। आपको जान कर हैरानी होगी कि, भारत पूरी दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना मामलों वाला देश बन गया है। हालांकि, सरकार भारत में बने आर्थिक मंदी के हालातों को मद्देनजर रखते हुए अब देश को अनलॉक कर चुकी है। देश में आज लगभग सारी सेवाएं फिर से शुरू हो चुकी है, लेकिन मुंबई में चलने वाली लोकल ट्रेनों की सेवाएं 22 मार्च से निलंबित हैं। ऐसा फैसला मुंबई में कोरोना के मामलों को देखते हुए लिया गया था।

रेलवे स्टेशनों के बाहर विरोध प्रदर्शन :

देश में कोरोना संकट के बीच भी मुंबई की जनता की तरफ से लोकल ट्रेनों को शुरु करने को लेकर मांग उठ रही है। इतना ही नहीं इसके लिए आज कई यात्रियों ने मिलकर रेलवे स्टेशनों के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, 'इस सेवा के नवंबर से पहले शुरू होने के आसार नहीं हैं। ट्रेन सेवाओं के स्थगित होने से यात्री गुस्से में हैं और उन्होंने प्रदर्शन भी किया।' उधर ट्रेन सेवा इतने लंबे समय से स्थगित रहने से यात्रियों का गुस्सा आज फूट पड़ा और सैकड़ों यात्री सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए आज कई जगह लोकल ट्रेन के रेलवे स्टेशनों के बाहर प्रदर्शन किए।

विरार रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन :

बताते चलें, दिवाली से पहले तक लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू न होने से गुस्साए करीब 300 यात्री सोमवार दोपहर ट्रेनें शुरू करने की अनुमति देने की मांग को लेकर विरार रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे और यहां जम कर धरना प्रदर्शन किया। बता दें, कार्यालय जाने वाले कर्मचारी सुबह के करीब 11 बजे स्टेशन के बाहर जमा हुए और उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि रेलवे प्रोटेक्शन पुलिस (RPF), गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) और स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा आधे घंटे के भीतर ही इस विरोध प्रदर्शन पर काबू पाते हुए सबको शांत करवा दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com