मुंबई: कई इलाकों में लाइट न रहने पर 2 घंटे ठप्प हुई लोकल ट्रेनें फिर चली

मुंबई में लाइट न रहने के कारण लोकल ट्रेनें 2 घंटे तक ठप्प पड़ी रहीं। हालांकि, 2 घंटे के बाद एक बार फिर चल पड़ी, लेकिन उतनी देर तक मुंबई में यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल रहा।
Local trains resumed after 2 hours due to light cut in Mumbai
Local trains resumed after 2 hours due to light cut in MumbaiSyed Dabeer Hussain - RE

मुंबई। कोरोनावायरस के चलते पहले ही काफी समय तक लोकल ट्रेनें ठप्प रही थीं। वहीं, आज एक बार फिर मुंबई में लाइट न रहने के कारण लोकल ट्रेनें 2 घंटे तक ठप्प पड़ी रहीं। हालांकि, 2 घंटे के बाद यह एक बार फिर चल पड़ी, लेकिन उतनी देर तक मुंबई में लोकल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल रहा।

ग्रिड फेल होने से हुई लाइट की शिकायत :

दरअसल, आज मुंबई में ग्रिड फेल होने की शिकायत के कारण पूरी मुंबई के कई इलाकों में लाइट की समस्या हो गई थी। इन इलाकों में मुंबई रीजन यानी मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पनवेल सहित कई जगह शामिल हैं। लाइट की समस्या से टाटा की बिजली सप्लाई नहीं हो सकी और लोकल ट्रेनों की सुविधा भी बंद रही। बताए चलें, मुंबई में लाइट कटने के कारण की पुष्टि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के प्रवक्ता ने की। उन्होंने ही बताया कि, मुंबई में लाइट ग्रिड की खराबी के कारण कटी है। हालांकि, पूरे 2 घंटे तक बंद रहने के बाद लोकल ट्रेन सर्विस एक बार फिर शुरू हो गईं हैं।

टाटा पावर ने भी दी जानकारी :

मुंबई में लाइट की समस्या को लेकर टाटा पावर ने ट्वीट कर कहा कि, सोमवार सुबह 10.10 बजे कलवा (खारघर) स्थित एमएसईटीसीएल में खराबी आई। इसके चलते मुंबई समेत कई इलाकों में ट्रांसमिशन बाधित हुआ। सुधार कार्य जारी है। तीन हाइड्रो यूनिट्स से सप्लाई लाई जा रही है।

कई काम रुके तो कई फिर से शुरू हुए :

  • कई घंटे के बाद मुंबई के जिन इलाकों में लाइट की सप्लाई बंद हुई थी, वो फिर से शुरू हो गई है। कुछ इलाकों के लिए ग्रिड ठीक करने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।

  • लाइट के समस्या के चलते ही मुंबई के कॉलेजों में सोमवार को होने वाली अंतिम वर्ष की ऑनलाइन परीक्षा रद्द कर दी गई।

  • मुंबई के अस्पतालों में व्यवस्था गड़बड़ाई। हालांकि, कोविड वाले 6 अस्पताल में जेनरेटर से काम हुआ।

मुंबई में रोजाना बिजली की खपत :

बताते चलें, मुंबई में 400KV की लाइन में खराबी आई थी। जिसके चलते MIDC, पालघर, दहानू इलाके में बिजली कट हुई थी। बताते चलें, वर्तमान में मुंबई में रोजाना बिजली की खपत लगभग 3000-3200 मेगावाट होती है। साथ ही ये रेशो दिन और रात के हिसाब से बदलत जाता है। यहाँ, अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड मुंबई उपनगरों में 27 लाख कंज्यूमर्स को बिजली देता है। जानकी, टाटा पावर मुंबई में लगभग 7 लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति करता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co