रतन टाटा की कंपनी का बड़ा नुकसान तो मुकेश अंबानी की कंपनी का बड़ा फायदा

रतन टाटा की कंपनी को करोड़ो का नुकसान हुआ है। वहीं, मुकेश अंबानी की कंपनी को बड़ा फायदा हुआ है। चलिए विस्तार से जानें दोनों कंपनियों को हुए नुकसान और फायदे से जुड़ी पूरी जानकारी।
टाटा मोटर्स ने किया रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ा बड़ा ऐलान
टाटा मोटर्स ने किया रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ा बड़ा ऐलानSocial Media

राज एक्सप्रेस। देश के प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा की कंपनी (Tata Group) का नाम बीते दिन कोरोना महामारी से पैदा हुए ऑक्सीजन की कमी से बने हालातों के बीच मदद के लिए आगे आने के चलते चर्चा में था। उसके बाद पिछले महीनों में उनका नाम एक बड़े निवेश के चलते चर्चा में रहा, लेकिन वहीं, अब उनका नाम एक बड़े नुकसान के चलते चर्चा में है और जहां, रतन टाटा की कंपनी को करोड़ो का नुकसान हुआ है। वहीं, मुकेश अंबानी की कंपनी को बड़ा फायदा हुआ है। चलिए विस्तार से जानें दोनों कंपनियों को हुए नुकसान और फायदे से जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में।

TCS की कंपनी हो हुआ नुकसान :

आपने हर्षद मेहता का वो डायलॉग तो सुना ही होगा कि, शेयर बाजार एक ऐसा कुआँ है जो पूरे देश की प्यास बुझा सकता है, लेकिन कभी कभी यही कुआँ लोगों की सम्पति को खा भी जाता है। इस समय ऐसा ही कुछ रतन टाटा की कंपनी टाटा ग्रुप के साथ हुआ है। क्योंकि, आज शेयर मार्केट में मुनाफावसूली देखने को मिली है। जिसके चलते रतन टाटा की कंपनी TCS के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है और यह कंपनी के लिए काफी नुकसानदायक साबित हुआ है। शेयरों में आई इस गिरावट के चलते कंपनी का मार्केट कैप 14 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया है।

मुकेश अंबानी को हुआ मुनाफा :

जहां, शेयर मार्केट के चलते देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी रतन टाटा की TCS को नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, देश की सबसे बड़ी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलांयस इंडट्री (RIL) को पिछले काफी समय की तरह एक बार फिर फायदा हुआ है। क्योंकि, आज रिलांयस इंडट्री के शेयरों में लगभग 1% की तेजी देखने को मिली है और इसी बढ़त के चलते कंपनी का मार्केट कैप 16.15 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। जबकि, आज मार्केट के माहौल के चलते कई निवेशकों को भी नुकसान उठाना पड़ा है।

TCS के शेयर :

आज मार्केट में TCS के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर डेढ़ फीसदी यानी 58 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई और इसी गिरावट के बाद कंपनी के शेयर 3779 रुपए पर बंद हुए। इसकी वजह से कंपनी का मार्केट कैप 14 लाख करोड़ रुपए से नीचे आ गया है और अब कंपनी के मार्केट कैप में 21436 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 13,97,871.51 करोड़ रुपए पर है।

रिलायंस के शेयर :

आज रिलायंस के शेयर में 0.90 फीसदी यानी 22.85 रुपए प्रति शेयर की तेजी देखें को मिली और इस बढ़त के बाद कंपनी के शेयर 2548.05 रुपए पर बंद हुए। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 2565 रुपए के साथ ऑल टाइम पर भी पहुंचा। यह बढ़त दर्ज होने के बाद अब कंपनी के मार्केट कैप में लगभग 15 हजार करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 16.15 लाख करोड़ रुपए पर आ पंहुचा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com