कोरोना के चलते शेयर मार्केट में एक बार फिर लगा लोअर सर्किट

जनता कर्फ्यू के अगले दिन शेयर मार्केट में भी कर्फ्यू जैसा ही माहौल नजर आया। लॉकडाउन के अगले दिन यानि आज शेयर मार्केट में आई गिरावट के चलते एक बार फिर कारोबार में लोअर सर्किट लग गया।
Lower circuit in indian stock market After lockdown
Lower circuit in indian stock market After lockdown Kavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। भारत में भी अब कोरोना वायरस दिन प्रति दिन अपने पैर पसारता जा रहा है। कोरोना के चलते प्रधान मंत्री मोदी ने रविवार के दिन जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। वहीं, जनता कर्फ्यू के अगले दिन शेयर मार्केट में भी कर्फ्यू जैसा ही माहौल नजर आया। लॉकडाउन के बाद शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इतना ही नहीं लॉकडाउन के अगले दिन यानि आज शेयर मार्केट में एक बार फिर लोअर सर्किट लग गया।

शेयर बाजार का सेंसेक्स - निफ्टी :

लॉकडाउन के अगले दिन यानि आज शेयर मार्केट में सेंसेक्स 2307.16 अंकों लुढ़क कर 27,608.80 पर जा पंहुचा। इसी के साथ निफ्टी का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा। कारोबार की शुरुआत में निफ्टी में 8.66% की गिरावट दर्ज करते हुए 7,945.70 अंक पर हुई। शेयर मार्केट में सभी सेंसेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते नजर आए। वहीं, लॉकडाउन के अगले दिन 23 मार्च की सुबह-सुबह जब शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों के 15 मिनट में लगभग 8 लाख करोड़ रुपये डूबने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। इसी के साथ शुरुआती शेयर मार्केट में 150 शेयर ने लोअर सर्किट को हिट किया। वहीं, 340 शेयर अपने 52 सप्ताह के मिनिमम स्तर पर पहुंच कर ट्रेड करता नजर आया।

एक बार फिर लगा लोअर सर्किट :

शेयर मार्केट की शुरुआत होते ही सुबह 9.30 के आसपास सेंसेक्स में 8.14% की गिरावट दर्ज की गई यानि मार्केट के सेंसेक्स में 2433 अंकों की गिरावट आई। मार्केट 27482 अंक पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं, उसी समय अगर निफ्टी के हाल की बात करें तो, इस समय निफ्टी 7.96% यानि 693 अंकों की गिरावट दर्ज करते हुए 8049 अंक पर ट्रेड करता नजर आया था। इसके बाद 10 बजे के सेंसेक्स 10% यानी 2991 अंक लुढ़क कर 26,924 पर आ गया। आंकड़े इस अंक पर पहुंचते ही NSE और BSE दोनों की ट्रेडिंग को रोकना पड़ गया यानि मार्केट में एक बार फिर लोअर सर्किट लग गया। लोअर सर्किट लगने से कारोबार 1 घंटे के लिए ठप्प पड़ा रहा। 1 घंटे कारोबार ठप्प रहने के बाद बाजार खुलते ही सेंसेक्स में फिर गिरावट दर्ज की गई। वहीं गिरावट के इस सिलसिले के साथ सेंसेक्स 11.30 बजे तक 3585 अंक लुढ़क कर 26,331 अंक पर आ गया था।

एशियाई मार्केट भी गिरे :

कोरोना का बढ़ता कहर अब शेयर बाजार के सर चढ़ता नजर आ रहा है। जनता कर्फ्यू के अगले ही दिन यानि सोमवार को पूरा एशियाई शेयर बाजारों गिरावट के साथ ही खुला। वहीं, भारत में लॉकडाउन के ऐलान के साथ ही कई विदेशो जैसे, न्यूजीलैंड में चार सप्ताह के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। शेयर बाजार में आ रही गिरावट का एक कारण देश-विदेशों का लॉकडाउन होना भी है। इस लॉकडाउन के चलते ही वेलिंग्टन शेयर बाजार में 9.3% की गिरावट दर्ज की गई।

अन्य देशों के शेयर मार्केट :

  • हांगकांग का हैंगशेंग इंडेक्स करीब 3.7% लुढ़कता नजर आया।

  • चाइना का शंघाई इंडेक्स 2.5% लड़का

  • ताइवान के शेयर मार्केट में 2.8% की गिरावट दर्ज की गई।

  • सिंगापुर का शेयर मार्केट 7.5% लुढ़कता नजर आया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com