LPG की कीमत में बढ़त के साथ हुई सितंबर की शुरुआत

फरवरी से लगातर कई बार गैस सिलेंडर (LPG) की कीमतों में लगातार बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, सितंबर महीने की शुरुआत में आज एक बार फिर LPG की कीमतें बढ़ गई हैं।
LPG की कीमत में बढ़त के साथ हुई सितंबर की शुरुआत
LPG की कीमत में बढ़त के साथ हुई सितंबर की शुरुआत Syed Dabeer Hussain - RE

राज एक्सप्रेस। देश में पहले ही कोरोना और पेट्रोल-डीजल की कीमतें लोगों की परेशानी की बड़ी वजह बनी हुई हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय में दोनों में हल्की फुल्की गिरावट देखने को मिली है। इसी बीच देश में जारी आर्थिक मंदी के बीच इस साल रसोई LPG गैस सिलेंडर की कीमतें भी जल्दी-जल्दी बढ़ रहीं हैं। साल की शुरुआत से अब तक कई बार ये कीमतें बढ़ चुकी हैं। जबकि, अब भी यह कीमत थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फरवरी में चार बार उसके बाद मार्च और पिछले 2 महीनों में गैस सिलेंडर (LPG) की कीमतों में लगातार बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, सितंबर महीने की शुरुआत में आज एक बार फिर LPG की कीमतें बढ़ गई हैं।

LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में दर्ज हुई बढ़त :

दरअसल, इस साल में कई बार LPG गैस सिलेंडर की कीमतों ने लोगों की रसोई का स्वाद बिगड़ा है। वहीं, अब आज महीने के पहले दिन ही पेट्राेलियम कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ा कर लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ा दी हैं। बताते चलें, पेट्राेलियम कंपनियों द्वारा 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी (LPG) वाले सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये की बढ़त दर्ज की है। जबकि, 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में 75 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर की नई कीमतें 1 सितंबर यानी मंगलवार रात 12:00 बजे से जारी कर दी हैं। बता दें, इससे पहले भी LPG सिलेंडर की कीमतों में कई बार 25-25 रुपए करके बढ़ी हैं।

14.2 किलो वाले LPG सिलिंडर की कीमतें :

14.2 किलो वाले LPG सिलिंडर की कीमतों में 25 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है इसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में LPG की अधिकतम कीमतें 884.5 रुपये तक हो गई हैं। अब सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ने के बाद नई कीमत 884.5 रुपये रुपये हो गई है। जबकि, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 75 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। इसके बाद महानगरों में ये कीमतें -

  • दिल्ली में LPG सिलेंडर की कीमत - 834.50 रुपये से बढ़कर 884.50 रुपये हो गई

  • मुंबई में LPG सिलेंडर की कीमत - 834 रुपये से बढ़कर 884.50 रुपये हो गई

  • कोलकाता में LPG सिलेंडर की कीमत - 861रुपये से बढ़कर 911.00 रुपये हो गई

  • चेन्नई में LPG सिलेंडर की कीमत - 850 रुपये से बढ़कर 900.50 रुपये हो गई

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com