सरकार ने दी गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत

देश में जहां लॉकडाउन के चलते आर्थिक मंदी के कारण सभी को नुकसान हो रहा है। वहीं, एक राहत की खबर भी सामने आई है। दरअसल, पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस LPG सिलेंडर के दाम घटाने का फैसला किया है।
LPG Cylinder Prices Decreased in India
LPG Cylinder Prices Decreased in IndiaKavita Singh Rathore -RE

हाइलाइट्स :

  • पेट्राेलियम कंपनियों ने लिया LPG की कीमतें घटाने का फैसला

  • कीमतों में हुई 162.50 रुपए की कटौती

  • लगातार तीसरी बार हो रही कटौती

राज एक्सप्रेस। देश में जहां लॉकडाउन के चलते आर्थिक मंदी के कारण सभी को नुकसान हो रहा है। वहीं, एक राहत की खबर भी सामने आई है। दरअसल, पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस LPG सिलेंडर के दाम घटाने का फैसला किया है। बता दें कि, LPG की कीमतों (Gas Cylinder prices) में यह कटौती लगातार तीसरी बार हो रही है। कोरोना संकट के चलते मांग में गिरावट के परिणामस्वरूप कच्चे तेल के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में औंधे मुंह गिरे हुए हैं। इसी कारण घरेलू LPG सिलेंडर रेट में इतनी कमी हुई है जो जानकारों के मुताबिक अब तक की एक बार में हुई सबसे बड़ी गिरावट है।

LPG गैस सिलेंडर की कीमतें :

सरकार द्वारा LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 162.50 रुपए की कमी की गई है और कटौती की गई। LPG गैस सिलेंडर की नई दरें 1 मई यानी आज से पूरे देश में लागू हो चुकी हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में टैक्स के मुताबिक, सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग निर्धारित होंगी। बताते चलें, तेल कंपनियां हर महीने गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं और जरूरत के हिसाब से कीमतों में बढ़ोतरी और कटौती करती हैं।

महानगरों में LPG गैस सिलेंडर की कीमत :

  • दिल्ली में LPG गैस सिलेंडर की कीमत - 581.50 रुपए हो गई है जो पहले 744 रुपये थी।

  • मुंबई में LPG गैस सिलेंडर की कीमत - 579 रुपए हो गई है जो पहले 714.50 रुपये थी।

  • कोलकाता में LPG गैस सिलेंडर की कीमत 584.50 रुपए हो गई है जो पहले 774 रुपये थी।

  • चेन्नई में LPG गैस सिलेंडर की कीमत 569.50 रुपए हो गई है जो पहले 761.00 रुपये थी।

क्यों घटी LPG गैस सिलेंडर की कीमतें :

दरअसल, कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज होने से यह कीमतें रिकॉर्ड स्तर से भी नीचे गिरी हैं और इन कीमतों में गिरावट का सीधा असर LPG गैस सिलेंडर की कीमतों पर पड़ता है। यही कारण है कि, रसोई गैस के दामों में यह भारी गिरावट लगातार तीसरी बार आई है। बता दें कि, लगातार तीनों बार यह गिरावट गैर सबसिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में आई है। कीमतों में आई इस कमी से देश के लगभग 1.5 करोड़ लोगों को फायदा होगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com