सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के चलते Lufthansa की फ्लाइट्स रद्द
सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के चलते Lufthansa की फ्लाइट्स रद्दSocial Media

सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के चलते Lufthansa की फ्लाइट्स रद्द, परेशान हो रहे हजारों यात्री

तकनीकी खराबी का एक मामला जर्मनी से भी सामने आया है। इस मामले के तहत जर्मन एयरलाइन कंपनी 'लुफ्तहांसा' (Lufthansa) के सिस्टम में तकनीकी खराबी आई थी। जिसके कारण फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा।

जर्मनी, दुनिया। कई बार विमान में कोई घटना घट जाने, किसी घटना की आशंका होने, तकनीकी खराबी या अन्य किसी भी कारण के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाना पड़ती है। कई मामलों में पहले से जानकारी मिल जाने पर फ्लाइट को रद्द भी करना पड़ जाता है। पिछले कुछ समय से इमरजेंसी लैंडिंग या फ्लाइट कैंसिल करने के कई मामले सामने आ चुके है। इस तरह की खबरें अब तक भारत से ही आती रही हैं। वहीँ, अब एक मामला जर्मनी से भी सामने आया है। इस मामले के तहत जर्मन एयरलाइन कंपनी 'लुफ्तहांसा' (Lufthansa) के सिस्टम में तकनीकी खराबी आई थी। जिसके कारण फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ गया।

Lufthansa की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी :

दरअसल, बीते साल के दौरान से ही विमान में तकनीकी खराबी होने की खबरें लगातार सामने आती रही है। यह खबर कभी एयरलाइन कंपनी 'SpiceJet' (स्पाइसजेट), 'Vistara' (विस्तारा) से तो कभी IndiGo (इडिगो) की फ्लाइट से भी सुनने में आई है। वहीँ, अब जर्मन एयरलाइन कंपनी 'लुफ्तहांसा' (Lufthansa) के सिस्टम में तकनीकी खराबी को लेकर खबर सामने आई है। जिसके चलते एयरलाइन की सभी फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ गया है। ऐसे मामलों में यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस बारे में जानकारी Lufthansa एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने दी है। प्रवक्ता के मुताबिक, विमान के सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी।

सिस्टम में आई तकनीकी खराबी :

Lufthansa के एक प्रवक्ता ने बताया है कि, 'IT सिस्टम फेल होने की वजह से फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके चलते एयरलाइन के कई विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया गया। इतना ही नहीं कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। यहां हालात ऐसे बने हुए है कि, जर्मनी के एयरपोर्ट्स पर भारी भीड़ जमा हो गई है। हजारों की संख्या में यात्री फंस गए हैं।' इस खबर का सीधा असर Lufthansa एयरलाइन कंपनी के शेयरों पर पड़ा है, क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिली है।

खराबी की कोई जानकारी नहीं :

जर्मन एयरलाइन Lufthansa की तरफ से यह भी बताया गया है कि, एयरलाइन के सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते कई फ्लाइट्स को रोक दिया गया है, लेकिन अब तक इसका पता नहीं चल सका है कि, सर्वर्स में यह परेशानी कैसे आई। कई फ्लाइट्स एक साथ रद्द होने के कारण जर्मनी के एयरपोर्ट्स पर अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। इतना ही नहीं इसका असर दुनिया भर के यात्रियों पर हुआ। इस बीच फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट से भी सभी विमानों की लैंडिंग को रोक दिया गया है। 

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com