क्यों रईसजादों की पहली पसंद है दुबई?
क्यों रईसजादों की पहली पसंद है दुबई?Syed Dabeer Hussain - RE

लग्जरी लाइफ और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, जानिए क्यों रईसजादों की पहली पसंद है दुबई?

दुनियाभर के अमीर लोग दुबई में प्रॉपर्टी खरीदते हैं। लेकिन ऐसा क्या है जो दुबई को हर बड़े व्यक्ति की पहली पसंद बनता है। तो चलिए जानते हैं उन कारणों के बारे में।

राज एक्सप्रेस। भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए दुबई का सबसे महंगा विला ख़रीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाम जुमेराह आइलैंड पर बने इस आलीशान विला को खरीदने के लिए मुकेश अंबानी ने करीब 640 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। बता दें कि इस विला के पास ही मशहूर ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का विला भी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनियाभर के अमीरों की पहली पसंद दुबई क्यों है? और वह क्यों दुबई में घर लेना ज्यादा पसंद करते हैं?

सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य :

अमीर लोग ऐसी जगह रहना पसंद करते हैं, जहां उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चिंता ना हो। इस मामले में दुबई एक दम परफेक्ट जगह है। सुरक्षा को लेकर दुबई में सख्त नियम है। यहां तेज गाड़ी चलाना या शराब पीकर गाड़ी चलाने पर भी कड़ी सजा मिलती है। दुबई में अपराध की दर भी काफी कम है। इसके अलावा यहां शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था भी बेहतरीन है। यह भी एक कारण है कि लोग यहां रहना पसंद करते हैं।

लग्जरी लाइफ और लग्जरी प्रॉपर्टी :

दुबई की पार्टियों, समुद्र तटों, होटल-रिसॉर्ट्स और नाइट लाइफ की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। यहां की लग्जरी लाइफ रईसजादों को काफी आकर्षित करती है। इसके साथ ही लग्जरी प्रॉपर्टी के मामले में दुबई दुनिया के प्रमुख शहरों में से एक है। यहां एक से बढ़कर एक लग्जरी प्रॉपर्टी मौजूद हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर और यातायात :

दुबई का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी दुनिया में सबसे अच्छा है। यहां आपको हर ब्रांड की चीज मिल जाएगी,यहां से दुनिया के अन्य शहरों में आने-जाने के लिए हवाई, जल या सड़क यातायात की सुविधा है। दुनिया के प्रमुख शहरों के लिए दुबई से सीधी फ्लाइट मिल जाती है।

बिजनेस करना आसान है :

दुबई में बिजनेस करना आसान है। यहां बिजनेस करने के नियम काफी सरल है। ऐसे में कई लोग बिजनेस करने के इरादे से भी दुबई में घर लेना पसंद करते हैं।

लग्जरी प्रॉपर्टी और अच्छा रिटर्न :

इसके साथ ही यहां प्रॉपर्टी को किराए पर देने पर अच्छा रेंट मिल जाता है। वहीं प्रॉपर्टी वापस बेचने पर अच्छा रिटर्न भी मिल जाता है। कुल मिलाकर निवेश के नजरिये से भी दुबई में प्रॉपर्टी खरीदना फायदेमंद है।

नियम-कानून :

दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने के कानून ज्यादा रेगुलेटेड और पारदर्शी है। यहां प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डेवेलपर या सरकारी मंजूरी के लिए वकील की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा यहां पजेशन के बाद पेमेंट का विकल्प भी लोगों के पास होता है। यह भी एक कारण है कि लोग यहां प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com