Elon Musk को मिल रहे राज्यों में Tesla के प्लांट के लिए धड़ाधड़ आमंत्रण

तेलंगाना सरकार के बाद अब महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी Elon Musk को Tesla की इलेक्ट्रिक कार का मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है।
Elon Musk को मिल रहे राज्यों में Tesla के प्लांट के लिए धड़ाधड़ आमंत्रण
Elon Musk को मिल रहे राज्यों में Tesla के प्लांट के लिए धड़ाधड़ आमंत्रणSyed Dabeer Hussain -RE

ऑटोमोबाइल। आज पूरी दुनिया के साथ ही भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज काफी हद्द तक बढ़ गया है। इसी का असर है कि, अब तो भारत के कई राज्य इलेक्ट्रिक कार के लिए ही जानी जाने वाली वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) को मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए कई आकर्षक ऑफर की भी पेशकश करने लगे हैं। जी हां, पिछले कुछ समय में गुजरात सरकार और तेलांगना के उद्योग मंत्री केटीआर ने Tesla कंपनी को ऑफर की पेशकश की थी। वहीं, अब महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी Elon Musk को Tesla की इलेक्ट्रिक कार का मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है।

Elon Musk को महाराष्ट्र सरकार ने किया आमंत्रित :

अब भारत सरकार के साथ ही राज्य सरकारें भी देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी बढ़ावा देती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla को ऑफर की पेशकश की है। बता दें, महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मंत्री जयंत पाटिल ने Tesla के CEO Elon Musk को भारत में प्लांट लगाने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र में Tesla का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का आमंत्रण देते हुए प्लांट लगाने के लिए हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया है। इस मामले में जयंत पाटिल ने Elon Musk के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि,

'Elon Musk, महाराष्ट्र भारत के प्रगतिशील राज्यों में से एक है। भारत में स्थापित होने के लिए हम आपको हर संभव मदद मुहैया कराएंगे। हम महाराष्ट्र में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए आपको आमंत्रित करते हैं।'

जयंत पाटिल, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री

नवजोत सिंह सिद्धू भी कर चुके आमंत्रित :

बताते चलें, इससे पहले पिछले दिनों पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी पंजाब में Elon Musk को फैक्ट्री लगाने के लिए आमंत्रित करते हुए ट्वीट कर लिखा था कि, 'मैं एलन मस्क को पंजाब में आमंत्रित करता हूं। पंजाब मॉडल लुधियाना को इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी के उद्योग का हब बनाएगा। पंजाब मॉडल निवेश के लिए समयबद्ध सिंगल विंडो क्लीयरेंस देगा जिससे, पंजाब में नई तकनीक, ग्रीन जॉब्स और पर्यावरण संरक्षण के साथ ही सतत विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।'

Elon Musk ने बताई थी समस्या :

बताते चलें, पिछले दिनों Elon Musk ने एक भारतीय व्यक्ति द्वारा Tesla की एक कार की फोटो ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए Elon Musk को टैग करते हुए पूछा था कि, 'Tesla की कार भारत में कब तक लॉन्च होगी? और ऐसी कारों को दुनिया के हर कोने में होना चाहिए।' इस पर Elon Musk यूजर को अपनी समस्या बयान करते हुए उत्तर दिया था कि, 'वे खुद भारत में Tesla लॉन्च करना चाहते हैं, लेकिन सरकार के स्तर पर उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।' जिसके बाद अब तक कई राज्यों के मंत्रियों द्वारा Elon Musk को अपने अपने राज्य में टेस्ला का प्लांट लगाने के लिए आमंत्रित किया जा चुका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com