नहीं रहे Mahindra Group के पूर्व चेयरमैन 'केशब महिंद्रा'
नहीं रहे Mahindra Group के पूर्व चेयरमैन 'केशब महिंद्रा' Social Media

नहीं रहे Mahindra Group के पूर्व चेयरमैन और भारत के सबसे वृद्ध अरबपति 'केशब महिंद्रा'

Mahindra Group के पूर्व चेयरमैन और आनंद महिंद्रा के चाचा केशब महिंद्रा का निधन हो गया है। यह खबर राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (INSPACe) अध्यक्ष पवन गोयनका द्वारा ट्वीट कर दी गई है।

Keshub Mahindra Passed Away : वैसे तो हर दिन सैकड़ों लोगों की जान जाती है। जिसका दुःख उनके घरवालों को होता है, लेकिन जब किसी दिग्गज व्यक्ति का निधन होता है तो, वह जिस क्षेत्र या जगत से जुड़ा होता है उस जगत में शोक की लहर छा जाती है। वहीं, अब देश के दिग्गज और बहुचर्चित 'महिंद्रा समूह' (Mahindra Group) से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर यह है कि, ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और आनंद महिंद्रा के चाचा केशब महिंद्रा का निधन हो गया है। यह खबर राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (INSPAC) के अध्यक्ष पवन गोयनका द्वारा ट्वीट कर दी गई है।

Mahindra Group के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन :

दरअसल, आज बुधवार (12 अप्रैल) को कुछ घंटे पहले ही भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (INSPAC) के अध्यक्ष पवन गोयनका ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि, Mahindra Group के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद ही हर कोई Mahindra Group में केशव महिंद्रा के बारे में जानने को उत्सुक है। क्योंकि, उन्होंने न केबल 48 सालों तक Mahindra Group का नेतृत्व किया बल्कि साल 2023 की फोर्ब्स की लिस्ट में केशब महिंद्रा को उनकी सबसे ज्यादा संपत्ति के लिए भारत के 16 नए अरबपतियों में भी स्थान मिला। Forbes ने बताया था कि, 'वह सबसे उम्रदराज भारतीय अरबपति हैं। 99 साल की उम्र में केशब महिंद्रा की संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर थी।' INSPAC के अध्यक्ष पवन गोयनका ने एक ट्वीट कर बताया कि,

उद्योग जगत ने आज एक सबसे बड़े व्यक्तित्व को खो दिया है। श्री केशव महिंद्रा का कोई मुकाबला नहीं; सबसे अच्छे व्यक्ति को जानने का मुझे सौभाग्य मिला। मैं हमेशा उनके साथ एमटीजीएस के लिए तत्पर रहता था और जिस तरह से वह व्यवसाय, अर्थशास्त्र और सामाजिक मामलों को जोड़ते थे उससे प्रेरित था। शांति।

पवन गोयनका, INSPAC के अध्यक्ष

कौन थे केशब महिंद्रा ?

बताते चलें, केशब महिंद्रा ने अमेरिका की पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की थी। वह साल 1947 में Mahindra Group से जुड़े थे और साल 1963 में कंपनी में चेयरमैन का पद ग्रहण कर साल 2012 में चेयरमैन का पद छोड़ा था। Mahindra Group उनके ही पिता की कंपनी थी। जिस समय उन्होंने इस कंपनी में काम शुरू किया तब Mahindra & Mahindra प्रतिष्ठित Willys Jeeps का निर्माण कर रही थी। केशब महिंद्रा को केंद्रीय उद्योग सलाहकार परिषद सहित कई समितियों में भी स्थान दिया गया है। इसके अलावा वह SAIL, Tata Steel, Tata Chemicals, Indian Hotels, IFC और ICICI जैसी कई दिग्गज कंपनियों के बोर्ड और काउंसिल में भी काम कर चुके है। वह साल 2004 से 2010 तक प्रधानमंत्री की व्यापार और उद्योग परिषद, नई दिल्ली के सदस्य भी रह चुके थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com