Mahindra XUV300 बनी दक्षिण अफ्रीका में पहली 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग वाली कार

भारतीय वाहन निर्माता कंपनी Mahindra की XUV300 दक्षिण अफ्रीका में Global NCAP की पहली 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग वाली कार बन गई है। इस बारे में जानकारी Global NCAP ने ट्विटर अकाउंट द्वारा ट्वीट कर दी है।
Mahindra XUV300 बनी दक्षिण अफ्रीका में पहली 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग वाली कार
Mahindra XUV300 बनी दक्षिण अफ्रीका में पहली 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग वाली कारSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारत में महिंद्रा कंपनी अपनी बड़ी-बड़ी गाड़ियों के लिए ही जानी जाती है। जो कि, वह खुद भारत में ही बनती है। वहीं, अब भारतीय वाहन निर्माता कंपनी Mahindra की XUV300 दक्षिण अफ्रीका में Global NCAP की पहली 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग वाली कार बन गई है। इस बारे में जानकारी Global NCAP ने अपने ट्विटर अकाउंट द्वारा ट्वीट कर दी है।

Mahindra XUV300 को हासिल हुई 5 स्टार रेटिंग :

दरअसल, भारतीय वाहन निर्माता कंपनी Mahindra की सब-कॉम्पैक्ट कार XUV300 को Global NCAP द्वारा 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग प्राप्त हुई है। इतना ही नहीं यह SUV दक्षिण अफ्रीका की पहली 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग प्राप्त करने वाली कार बन गई है। XUV300 एसयूवी को साल 2020 में पहले ही भारत में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग प्राप्त हुई थी। बता दें, Global NCAP के भारतीय और अफ्रीकी कार्यक्रम एक जैसे मूल्यांकन प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। इसके अलावा Global NCAP उत्पादन अनुपालन की समीक्षा करने के बाद ही दक्षिण अफ्रीका में मॉडल को रेटिंग देती है।

XUV300 की खासियत :

  • Mahindra XUV300 को कंपनी ने भारत में बनाया है। यहाँ से तैयार कर इन गाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य कई देशों के बाजारों में निर्यात किया जाता है। 

  • Mahindra XUV300 ने ड्राइवर और यात्री के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा प्रदान की।

  • इस गाड़ी में ड्राइवर की छाती की भी पर्याप्त सुरक्षा का ध्यान रखा गया है।

  • बॉडीशेल को स्थिर मूल्यांकन दिया गया है।

  • यह गाड़ी अधिक लोडिंग सहने में सक्षम था, जबकि फुटवेल एरिया को भी स्थिर माना गया था।

  • साइड इम्पैक्ट रेगुलेशन UN95 में, XUV300 तकनीकी आवश्यकताओं पर खरी उतरी, जिसमें फ्रंट ड्राइवर और यात्री सीट के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर, साथ ही ABS शामिल थे।

टूवर्ड्स जीरो फाउंडेशन के अध्यक्ष का कहना :

टूवर्ड्स जीरो फाउंडेशन के अध्यक्ष डेविड वार्ड ने क्रैश टेस्ट रेटिंग के बारे में कहा, "सुरक्षित कारों के लिए हमारी अफ्रीका परियोजना में पहले 5-स्टार नतीजे को देखकर हमें खुशी हुई है। यह अफ्रीका में वाहन सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। हम महिंद्रा से निरंतर सुरक्षा प्रतिबद्धता को लेकर विशेष रूप से खुश हैं। एक्सयूवी 300 को भारत में तैयार किया गया था और वैश्विक निर्यात बाजारों के लिए सुरक्षा डिजाइन और परफॉर्मेंस में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए घरेलू भारतीय ऑटो उद्योग की क्षमता को प्रदर्शित करता है।"

दक्षिण अफ्रीका के CEO का कहना :

दक्षिण अफ्रीका के CEO विलियेम ग्रोएनेवाल्ड ने कहा, "यह #SaferCarsforAfrica प्रोजेक्ट के लिए एक मील का पत्थर घटना है और यह संकेत देता है कि हमारे बाजार में वाहनों के लिए इस उत्कृष्ट रेटिंग को प्राप्त करना संभव है। हम विशेष रूप खुश है कि इस रेटिंग को अनुपालन की समीक्षा के माध्यम से हासिल किया गया है। हम इस तथ्य की सराहना करते हैं कि अफ्रीका में एक उचित मूल्य में पांच सितारा वाहन उपलब्ध है जो उपभोक्ताओं को नई कार खरीदते समय एक सुरक्षित विकल्प प्रदान करते हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com