ऑटोमैटिक पेट्रोल वेरिएंट में लांच हुई '2021 Mahindra XUV300'

भारत की बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी Mahindra ने अपनी डीजल गाड़ी Mahindra XUV300 को नए 2021 मॉडल में पेट्रोल वेरिएंट के साथ लांच कर दिया है।
Mahindra XUV300
Mahindra XUV300Social Media

राज एक्सप्रेस। कोरोना वायरस के कारण ऑटोमोबाइल इंडरस्ट्री कुछ समय के लिए पूरी तरह से थम सी गई थी। पूरे मार्केट में न ही कोई वाहन लांच हो रहा है और न कोई वहां की बिक्री हो रही थी, लेकिन अब धीरे-धीरे सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां पटरी पर आ गई हैं। खुद को पटरी पर लेन के लिए कंपनियां अपनी नई कारें लांच कर रही है या अन्य कोई और तरीका अपना रही है। इसी कड़ी में भारत की बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी Mahindra ने अपनी डीजल गाड़ी Mahindra XUV300 को नए 2021 मॉडल में पेट्रोल वेरिएंट में लांच कर दिया है।

पेट्रोल वेरिएंट में लांच हुई Mahindra XUV300 :

दरअसल, महिंद्रा ने 2021 Mahindra XUV300 को पेट्रोल ऑटो शिफ्ट ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में उतार दिया है। जो कि, पहले सिर्फ डीजल वेरिएंट में ही आती थी, लेकिन अब कंपनी ने से पेट्रोल में भी लांच कर दिया है। हालांकि, अभी इसे ग्राहकों तक पहुंचने में कुछ दिनों का समय लगेगा। साथ ही इसमें कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं। बाकि पुराने वेरिएंट में मौजूद सभी फीचर्स इस गाड़ी में आपको इनबिल्ड मिलेंगे।

XUV300 की खासियत और कीमत :

  • ऑल-न्यू ब्ल्यूसेंस प्लस कनेक्टेड एसयूवी में 40 से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं।

  • इस कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ अब मैनुअल और ऑटोशिफ्ट दोनों एडिशंस पर मिड वेरिएंट W6 से ही अवेलेबल होगी।

  • कंपनी ने पेट्रोल XUV300 ऑटोमेटिक W8 वेरिएंट को नए कलर ऑप्शन भी दिए हैं। इस एसयूवी के मैन्युअल W6, W8 और W8(O) वेरिएंट को नए गैलेक्सी ग्रे कलर के साथ कंपनी ने अपडेट किया गया है।

  • XUV300 में डुएल टोन रेड और एक्वा मरीन शामिल हैं।

  • कंपनी ने पेट्रोल XUV300 ऑटोमेटिक W8 वेरिएंट को नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है।

  • इसमें रिमोट डोर लॉक, अनलॉक, लाइव व्हीकल ट्रैकिंग, सेफ्टी एंड सिक्योरिटी फीचर्स (जैसे जियो फेंसिंग, इमरजेंसी असिस्ट), व्हीकल इंफॉर्मेशन अलर्ट (जैसे कितनी दूरी बात पेट्रोल खत्म हो जाएगा, टायर प्रेशर) जैसे कई फीचर्स हैं।

  • कंपनी ने अपने नए पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.95 लाख रुपये रखी है।

XUV300 का इंजन :

2021 Mahindra XUV300 को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ लांच की है जो कि 200 एनएम के पीक टॉर्क के साथ 108 bhp जनरेट करने में सक्षम है। भारतीय बाजार में Mahindra XUV300 के 2021 मॉडल का सीधा मुकाबला फोर्ड इकोस्पोर्ट, विटारा ब्रेज्जा, निसान मैग्नाइट, हुंडई वैन्यू और किया सोनेट जैसी कारों से होगा। क्योंकि, भारत में अब तक ये इस सेगमेंट की बेस्ट कारों में शुमार हैं।

पेट्रोल वेरिएंट में भी होगी लांच :

यदि आप महिंद्रा XUV300 के पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट को खरीदना चाहते हो तो, आप उसके लिए अभी से बुकिंग कर सकते हो। क्योंकि, इस गाड़ी की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। बुकिंग करने वालों को यह कार 15 फरवरी के आस-पास डिलीवर की जा सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com