Mahindra XUV700 की बुकिंग आज से शुरू, मात्र 57 मिनट में बुक हुई इतनी यूनिट्स

भारत की बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra ने अपनी नई XUV 'Mahindra XUV700' को मार्केट में लांच कर दी है। इसकी बुकिंग आज से शुरू की गई और कुछ ही मिनटों में इतनी यूनिट बुक हो गई।
Mahindra XUV700 की बुकिंग आज से शुरू, मात्र 57 मिनट में बुक हुई इतनी यूनिट्स
Mahindra XUV700 की बुकिंग आज से शुरू, मात्र 57 मिनट में बुक हुई इतनी यूनिट्सSocial Media

ऑटोमोबाइल। कोरोना वायरस के कारण ऑटोमोबाइल इंडरस्ट्री कुछ समय के लिए पूरी तरह से थम सी गई थी। पूरे मार्केट में न ही कोई वाहन लांच हो रहा है और न किसी वाहन की बिक्री हो रही थी, लेकिन अब लगभग सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां पटरी पर आ गई हैं। खुद को पटरी पर लाने के लिए कंपनियां अपनी नई कारें लांच कर रही हैं या अन्य कोई और तरीका अपना रही हैं। इसी कड़ी में भारत की बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra भी अपनी नई XUV 'Mahindra XUV700' को मार्केट में लांच कर दी है। इसकी बुकिंग आज से शुरू की गई।

57 मिनट में बुक हुई इतनी यूनिट्स :

दरअसल, भारत की वाहन निर्माता कंपनियां तेजी में अपने वाहनों को लांच कर रही हैं या तो अपनी पुरानी कारों के नए मॉडल पर काम कर रही हैं। इन्हीं में शुमार भारत की कंपनी Mahindra & Mahindra ने अपने नए मॉडल XUV700 को भारत में लांच कर दिया हैं। वहीं, इस कार को खरीदने का मन बना रहे ग्राहक इसकी बुकिंग आज यानी 7 अक्‍टूबर 2021 से कर सकते हैं। जब आज इस कार की बुकिंग शुरू की गई तो मात्र 57 मिनट में XUV 700 की 25,000 से ज्यादा यूनिट बुक हो गईं। बता दें, पहले दिन XUV700 की 25,000 यूनिट की बुकिेंग खोली गई थी। जो मात्र गुरुवार को 1 घंटे से भी कम समय में पूरी हो गई।

इंट्रोडक्टरी प्राइस का ऑफर :

बताते चलें, XUV700 की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कार के लिए इंट्रोडक्टरी प्राइस का ऑफर भी दिया गया था। अब कंपनी की अगली 25,000 यूनिट की बुकिंग 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे खुलेगी। अगर आपको इसकी बुकिंग करना हो तो, आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपने पसंद के मॉडल का चुनाव कर सकते हैं। इसके बाद आपको ‘Add To Cart' करना होगा। उसके बाद उन्हें मनपसंद डीलर का चुनाव कर अपना फोन नंबर टैप करके OTP प्राप्त करके अपना नंबर वेरिफाई करें। फिर आपको अपने नाम, ई-मेल आईडी इत्यादि की जानकारी देनी होगी। इसकी बुकिंग शुरू होगी तो कंपनी आपको बुकिंग अमाउंट बता देगी, जिसे आप पेमेंट करके अपनी बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी।

कंपनी का कहना :

जानकारी देते हुए Mahindra & Mahindra कंपनी का कहना है कि, 'जब से कंपनी ने XUV700 के नाम की घोषणा की है। तब से लोगों के बीच इसे काफी क्रेज है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो को 22 करोड़ बार देखा गया है। वहीं, इसकी वेबसाइट पर 64 लाख से ज्यादा विजिटर्स आए हैं।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co