मार्च 2023 में फिर बढ़ा GST कलेक्शन
मार्च 2023 में फिर बढ़ा GST कलेक्शनSocial Media

मार्च 2023 में फिर बढ़ा GST कलेक्शन, ताजा आंकड़े जारी

भारत सरकार के वित्त मत्रांलय द्वारा मार्च 2023 के ताज़ा आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। जारी हुए ताजा आंकड़ों में GST कलेक्शन 13% ज्यादा ही हुआ है। जी कि, भारत की अर्थव्यवस्था के लिए काफी अच्छे संकेत हैं।

March 2023 GST Collection : भारत में महंगाई के बीच अब अर्थव्यवस्था में भी बड़ा सुधार देखने को मिला है। देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति का हल्का फुल्का अंदाजा वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। बीते कुछ महीनों से GST कलेक्शन काफी अच्छा होने के बाद मार्च 2023 में भी GST कलेक्शन में बढ़त दर्ज हुई है। इस मामले में जानकारों वित्त मत्रांलय द्वारा जारी मार्च 2023 के ताज़ा आंकड़े से सामने आई हैं। जारी हुए ताजा आंकड़ों में GST कलेक्शन 13% ज्यादा ही हुआ है।

मार्च 2023 का GST कलेक्शन :

दरअसल, बीते एक साल में कई कारणों के चलते महंगाई और नुकसान काफी बढ़ी है। इन सब का बुरा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा ही है। इन सब के बाद भी बीते कुछ महीनों से वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन में बढ़त दर्ज हो रही है। वहीँ, अब केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2023 के जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2023 में GST कलेक्शन का आंकड़ा 1.60 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा बढ़ गया है।इस हिसाब से मार्च 2023 ग्रॉस GST रेवेन्यु कलेक्शन 1,60,122 करोड़ रुपये रहा। जबकि, फरवरी 2023 में यह आंकड़ा 1.49 लाख करोड़ था। बता दें, वित्त मंत्रालय ने शनिवार को GST कलेक्शन की जानकारी दी है।

GST कलेक्शन का आंकड़ा :

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2023 में कुल GST कलेक्शन 1.52 लाख करोड़ रुपए रहा। जिसमें से केंद्रीय जीएसटी (CGST) 29,546 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (SGST) 37,314 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी (Integrated GST) 82,907 करोड़ रुपये (यह आंकड़ा वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 42,503 करोड़ रुपये सहित है) बताया जा रहा है। इसके अलावा उपकर (Cess) के माध्यम से 10,355 करोड़ रुपये (यह आंकड़ा वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 960 करोड़ रुपये सहित) जमा हुए। आपको जानकर खुशी होगी कि, मार्च के महीने में ऐसा चौथी बार हुआ है जब GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया हैं। इतना ही नहीं इस रकम को GST लागू होने के बाद से दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन माना जा रहा है।

सरकार द्वारा किया गया निपटन :

सरकार ने हुए इस कलेक्शन से नियमित निपटान के तौर पर IGST से CGST को 33,408 करोड़ रुपये और SGST को 28,187 करोड़ रुपये का निपटान किया है। IGST निपटान के बाद मार्च 2023 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व SGST के लिए 62,954 करोड़ रुपये और SGST के लिए 65,501 करोड़ रुपये रहा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com