Mark Zuckerberg के घर आई लक्ष्मी, तीसरी बार बने पिता
Mark Zuckerberg के घर आई लक्ष्मी, तीसरी बार बने पिताSocial Media

Mark Zuckerberg के घर आई लक्ष्मी, तीसरी बार बने पिता

Meta के CEO Mark Zuckerberg को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, वह तीसरी बार पिता बन गए हैं। उन्होंने इस बारे में जानकारी अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए Facebook पर खुद ही दी है।

हाल ही में Meta (Facebook) के CEO और को-फाउंडर 'मार्क जुकरबर्ग' (Mark Zuckerberg) को एक खुशखबरी मिल थी, जो कि, यह थी कि, उनका सुरक्षा भत्ता (सिक्योरिटी अलाउंस) बढ़ा दिया गया था। वहीँ, अब उन्हें एक और बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। खुशखबरी यह है कि, उनके घर लक्ष्मी जी का आगमन हुआ है। दरअसल, वह तीसरी बार पिता बन गए हैं। उन्होंने इस बारे में जानकारी अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए Facebook पर खुद ही दी है।

Mark Zuckerberg बने तीसरी बार पिता :

जी हां, Meta के फाउंडर Mark Zuckerberg और उनकी पत्नी तीसरी बार माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने अपने Facebook और Instagram अकाउंट से पोस्ट जारी कर जानकारी दी है कि, उनके घर एक और नन्हा मेहमान आया है। उनकी पत्नी प्रिसिला चॉन ने शनिवार को एक बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी बेटी के साथ की एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ओरिलिया चॉन जुकरबर्ग, दुनिया में स्वागत है। तुम सच में ईश्वर का नन्हा सा आशीर्वाद हो।

तीसरी बार बने माता-पिता :

जानकारी के लिए बता दें, मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला का यह तीसरा बच्चा है। इससे पहले उनकी दो बेटियां और है। इनमें से एक 7 साल की 'मैक्सिमा' और एक 5 साल की 'अगस्त' शामिल है। बता दें, जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में 2 तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में वह अपनी न्यू बोर्न बेबी को देख रहे हैं और दूसरी तस्वीर में प्रिसिला चॉन अपनी न्यू बोर्न बेबी के साथ दिख रही है। मार्क जुकरबर्ग के इस पोस्ट को यूजर्स काफी पसंद कर रहे। साथ ही लोग उन्हें बधाईयाँ भी देते नजर आरहे हैं। याद दिला दें, मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चॉन की मुलाकात हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी। वह साल 2003 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बारे में सितंबर 2010 में उन्होंने शादी करने का फैसला लेते हुए फेसबुक पर ही घोषणा की थी। जबकि दोनों ने साल 2012 में शादी की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com