हर महीने मध्य प्रदेश में शुरू हो रहे 100 नए स्टार्टअप
हर महीने मध्य प्रदेश में शुरू हो रहे 100 नए स्टार्टअपSocial Media

हर महीने मध्य प्रदेश में शुरू हो रहे 100 नए स्टार्टअप, दो साल पहले ये संख्या थी आधी

भारत के मध्य में स्थित और देश के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की बात करें तो, यहां हर महीने 100 नए स्टार्टअप की शुरुआत होती है। चलिए इस विषय पर विस्तार से चर्चा करें।

मध्य प्रदेश, भारत। आज भारत किसी अन्य देश से किसी भी मामले में पीछे नहीं है। चाहे आप किसी भी क्षेत्र में देख लो, चाहे मैन्युफैक्चरिंग हो या डेवलपमेंट। भारत का नाम आज हर मामले में हो रहा है। इतना ही नहीं आज भारत के अन्य राज्यों में नए-नए स्टार्टअप की शुरुआत तेजी से हो रही है। हर दिन अलग-अलग स्टार्टअप को लेकर खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीँ, यदि हम सिर्फ भारत के मध्य में स्थित और देश के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की बात करें तो, यहां हर महीने 100 नए स्टार्टअप की शुरुआत होती है। चलिए इस विषय पर विस्तार से चर्चा करें।

हर महीने 100 नए स्टार्टअप की शुरुआत :

दरअसल, आज भारत मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य बन चुका है, जो काफी तेजी से विकासशील राज्य बनता जा रहा है। इतना ही नहीं यहां हर महीने 100 नए स्टार्टअप की शुरुआत होती है। इन स्टार्टअप में से ज्यादातर स्टार्टअप IT सेक्टर के है। खबरों की माने तो प्रदेश में स्टार्टअप की शुरुआत करने के लिए हर छह महीने में 1 हजार करोड़ रुपये तक की फंडिंग मिल रही है। इस प्रकार देखा जाए तो वर्तमान समय में मध्य प्रदेश में कुल स्टार्टअप की संख्या 2600 पर पहुंच गई है। इसमें से 978 स्टार्टअप तो इंदौर के शुरू किए गए हैं। जबकि यही संख्या दो साल पहले इसकी आधी थी।

एंटरप्रेन्योर को दी जाएगी फंडिंग :

बताते चलें, सरकार कोशिश कर रही है कि, प्रदेश में साल 2023 में लगभग तीन स्टार्टअप यूनिकार्न में जगह बनाएं। स्टार्टअप के लिए बनाए गए फंड के तहत सरकार एंटरप्रेन्योर को फंडिंग देगी। हालांकि, इस फंडिंग के लिए शर्त रखी गई है जो कि, यह है कि, भारत सरकार के स्टार्टअप इंडिया पोर्टल पर रजिस्टर कराने वाले स्टार्टअप को ही प्रदेश में स्टार्टअप के तौर पर देखा जाएगा। सरकार इन स्टार्टअप को गति देने की मुमकिन मदद कर रही है। सरकार ने इन स्टार्टअप के लिए एक फंड बनाया है, इसी से फंडिंग दी जाएगी।

एग्जीक्यूटिव हेड ने बताया :

मध्य प्रदेश स्टार्टअप सेंटर भोपाल के एग्जीक्यूटिव हेड अभिषेक बर्दिया ने बताया है कि, 'प्रदेश में इस समय 52 इंक्यूबेशन सेंटर कार्य कर रहे हैं। इसमें से 13 इंदौर में हैं। हर छह महीने में 500 से एक हजार करोड़ रुपये की फंडिंग प्रदेश के स्टार्टअप को मिल रही है। निवेशकों को भी सरकार जोड़ रही है ताकि जरूरत पड़ने पर वे फंडिंग कर सके।' वहीँ, इन्वेस्ट इंदौर के सचिव सावन लढ्ढा का कहना है कि, 'स्टार्टअप की संख्या में प्रदेश तीसरे स्थान पर है। हर माह प्रदेश में करीब 100 नए स्टार्टअप शुरू हो रहे हैं। स्टार्टअप पालिसी का लाभ मिलने और सही सलाह के कारण असफलता की संख्या घटी है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com