Gautam Adani
Gautam AdaniSocial Media

अडाणी समूह की 10 में से 8 कंपनियों के शेयर ग्रीन जोन में, शुरुआती कारोबार में ही अपर सर्किट में अडाणी ग्रीन

अडाणी समूह के शेयरों में आज भी तेजी में दिख रहे हैं। अडाणी समूह की 10 कंपनियों में से 8 के स्टॉक्स बुधवार को हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

राज एक्सप्रेस। बाजार खुलने के साथ अडाणी समूह के शेयरों में आज भी तेजी देखने को मिली है। आज बुधवार को अडाणी समूह के सभी शेयर बढ़त के साथ खुले हैं। अडाणी समूह की 10 कंपनियों में से 8 के स्टॉक्स बुधवार को हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। इस दौरान अडाणी समूह के कई शेयर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर जा पहुंचे थे। अडाणी समूह ने इस बीच कमबैक के लिए अनेक उपाय शुरू किए हैं। इस वजह से निवेशकों में उनके प्रति धारणा बदलने लगी है। निवेशकों में अडाणी समूह के प्रति धारणा बदलने का रिफ्लेक्शन शेयर बाजार के कामकाज में देखा जा सकता है। अब अडाणी समूह की अधिकांश कंपनियां शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और उनके शेयर पटरी पर लौट आए हैं। उन्हें निवेशकों का जरूरी समर्थन मिल रहा है।

नेटवर्थ बढ़ी, फिर 21 वें स्थान पर पहुंचे गौतम अडाणी

समूह की कंपनियों के शेयरों में बढ़त के साथ गौतम अडाणी की नेटवर्थ में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद अडाणी अमीरों की लिस्ट में 22वें से 21वें स्थान पर आ गए हैं। अगर अडाणी समूह के शेयरों में इसी तरह तेजी का रुख जारी रहा तो अडाणी जल्द ही दुनिया के अरबपतियों की सूची में टॉप 20 में शामिल हो जाएंगे। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले पहले अडाणी इस सूची में दूसरे स्थान पर थे। लेकिन हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद उनकी कारोबारी स्थिति में बहुत तेजी से गिरावट आई और वह अमीरों की सूची में टाप 30 से भी नीचे चले गए थे। अडाणी समूह के शेयर 80 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए थे। अब पिछले कुछ दिनों से शेयरों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है।

अडाणी ग्रीन में शुरुआत में ही 5 फीसदी की उछाल

अडाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयर आज हरे निशान पर बने हुए हैं। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन अडाणी समूह के स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है। अडाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर आज 1,834 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में इस शेयर में 11 रुपए की तेजी देखने को मिली। एक समय इस शेयर ने 1,850 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ, लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट शुरू हो गई। 12.27 बजे यह शेयर 1821 रुपए पर ट्रेड कर रहा है जो अभी कल के 1824.25 के क्लोजिंग प्राइज से नीचे चल रहा है। अडाणी विल्मर का शेयर आज, कल के 418.75 रुपए से ऊपर 420.75 रुपये पर खुला था। इसके बाद इसने एक बार 428.40 रुपए का हाई भी बनाया। इस समय यह शेयर बढ़त के साथ 422.15 रुपये पर लाभ में कारेाबार कर रहा है। अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर आज सुबह 1014.00 रुपए पर खुला। इसने एक बार 1044 अंकों का हाई बनाया। इस समय यह 16.85 रुपए की वृद्धि के साथ 1022.95 रुपए पर हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 5 फीसदी के उछाल के साथ अपर सर्किट पर पहुंच गया है। यह शेयर 935.60 के स्तर पर है।

अडाणी टोटल भी अपर सर्किट के नजदीक

अडाणी टोटल गैस के शेयरों में आज भी तेज उछाल देखने को मिल रही है। यह शेयर 4.22 फीसदी की तेजी के साथ 928.20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह यह शेयर 906.70 रुपये के स्तर पर खुला था। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। यह शेयर अपने प्रीवियस क्लोज 664.80 अंकों के आगे आज 669.90 रुपए पर खुला। इस दौरान इसने 671.90 का एक बार हाई बनाया। इस समय यह शेयर 4.05 गिरावट के साथ 660.35 रुपए पर कारोबार कर रहा है। अडाणी समूह की एक अन्य कंपनी एसीसी ने कल के 1724 रुपए से आगे आज सुबह 1730 रुपए से कारोबार की शुरुआत की। इसने एक बार 1741 का हाई बनाया। इस समय यह शेयर 1732 रुपए पर 7.40 रुपए लाभ के साथ ट्रेड कर रहा है। अडाणी समूह का एक अन्य शेयर एनडीटीवी 12.53 बजे 201.10 रुपए पर 2.30 रुपए के लाभ के साथ ट्रेड कर रहा है। यह शेयर कल के 198.55 रुपए के क्लोजिंग प्राइज से आगे आज 200.10 रुपए से आगे की शुरुआत की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com