January 2023 IIP Data: जनवरी 2023 में कुछ ऐसा रहा औद्योगिक उत्पादन
January 2023 IIP Data: जनवरी 2023 में कुछ ऐसा रहा औद्योगिक उत्पादनSocial Media

January 2023 IIP Data : जनवरी 2023 में कुछ ऐसा रहा औद्योगिक उत्पादन

भारत में औद्योगिक विकास (Industrial Growth) पिछले कुछ सालों में ही तेजी से बढ़ी हैं। वहीँ, यदि हम जनवरी 2023 के आंकड़े देखें तो, इस दौरान देश के औद्योगिक विकास में लगातार तीसरे महीने बढ़त दर्ज हुई है।

January 2023 IIP Data : आज अन्य देशों की तरह ही भारत के भी औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी से बढ़त दर्ज हो रही है। भारत का एक बड़ा भाग औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर जाना जाता है। हालांकि भारत में औद्योगिक विकास (Industrial Growth) पिछले कुछ सालों में ही तेजी से बढ़ी हैं। वहीँ, यदि हम जनवरी 2023 के आंकड़े देखें तो, इस दौरान देश के औद्योगिक विकास (Industrial Growth) में लगातार तीसरे महीने बढ़त दर्ज हुई है।

औद्योगिक विकास में दर्ज हुई बढ़त :

दरअसल, हाल ही में सांख्यिकी मंत्रालय ( Statistics Ministry) ने देश के इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन ( IIP) यानी औद्योगिक विकास (Industrial Growth) के जनवरी 2023 के आंकड़े सामने आए हैं। इस दौरान औद्योगिक उत्पादन आउटपुट ( Industrial Production Output) 5.2% के दर से बढ़ता नजर आया। बता दें, यह लगातार तीसरा महिना है जब औद्योगिक विकास में तेजी देखी गई है। इससे पहले दिसंबर में औद्योगिक उत्पादन दर ( Index Of Industrial Production) के आंकड़े में 4.3% से बढ़ाकर 4.7% हो गया था।

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ा :

सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार, जनवरी 2023 में औद्योगिक उत्पादन 5.2 फीसदी के दर से बढ़ा है। जनवरी में औद्योगिक उत्पादन का मुख्य कारण मैन्युफैक्चरिंग ( Manufacturing) और इलेक्ट्रसिटी प्रोडक्शन ( Electricity Production) को बताया जा रहा है।

  • मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट दिसंबर के 3.1% की तुलना में जनवरी 2023 में 3.7% दर्ज हुआ है।

  • इलेक्ट्रसिटी प्रोडक्शन (Electricity generation)10.4% की तुलना में 12.7% रहा है।

  • माइनिंग सेक्टर ( Mining Sector) में दिसंबर में 10% की ग्रोथ रेट देखने को मिली थी वहीँ, जनवरी 2023 में यह आंकड़ा 8.8% के दर से ही बढ़ा।

  • प्राइमरी गुड्स का आउटपुट 9.6% की दर से बढ़ा है, जो बीते महीने में 8.4% रहा था।

  • कैपिटल गुड्स का आउटपुट 11% की दर से बढ़ा है, जो बीते महीने में 7.8% रहा था।

  • इंफ्रास्ट्रक्चर ऑफ प्रोडक्शन 8.1% की दर से बढ़ा है, जो दिसंबर में 9.1% का ग्रोथ रेट देखने को मिला था।

  • नॉन-ड्यूरेबल्स गुड्स 6.2% की दर से बढ़ा है, जो दिसंबर में 7.6% का ग्रोथ रेट देखने को मिला था।

  • कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का आउटपुट दिसंबर K-11% की बजाए जनवरी 2023 में - 7.5% रहा है।

  • जनवरी में कोर सेक्टर का ग्रोथ रेट 7.8% थी जबकि यही ग्रोथ दिसंबर में 7% थी।

गौरतलब है कि, 2022-23 के पहले 10 महीनों में आईआईपी ग्रोथ रेट 5.4% रही है, जो 2021-22 की इसी अवधि में 13.7% थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com