क्या भारतीय शेयर बाजार में आने वाली है बड़ी गिरावट?
क्या भारतीय शेयर बाजार में आने वाली है बड़ी गिरावट?Syed Dabeer Hussain - RE

क्या भारतीय शेयर बाजार में आने वाली है बड़ी गिरावट? ग्लोबल ब्रोकरेज ने दिए संकेत

भारतीय शेयर बाजार में इस साल के अंत तक बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके चलते सभी इन्वेस्टर्स को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।

राज एक्सप्रेस। शेयर मार्केट में कई दिनों से गिरावट का दौर चल रहा है। कई बड़ी कंपनियों के शेयर्स का प्राइस भी काफी कम हो गया है। यदि आप भी शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करते हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बताया जा रहा है कि भारतीय शेयर बाजार में इस साल के अंत तक बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके चलते सभी इन्वेस्टर्स को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।

यही नहीं देखने को यह भी मिला है कि इंटरनेशनल ब्रोकरेज बोफा सिक्योरिटीज के द्वारा भी इस साल के अंत तक निफ्टी के टारगेट प्राइस को 16,000 से 14,500 अंक कर दिया गया है। जिसे एक चेतवानी के तौर पर देखा जा रहा है। ब्रोकरेज का कहना है कि आने वाले समय में केंद्रीय बैंक ब्याज दर में और भी बढ़ोतरी कर सकता है, जिसके कारण विकास धीमा हो जाएगा। इसके अलावा वैश्विक बाजार में मंदी के चलते निफ्टी में भी गिरावट की संभावना बनी हुई है।

आपको बता दें कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, विकास की धीमी चाल आदि के चलते निफ्टी बीते वर्ष के अक्टूबर महीने के अपने हाई 18604.45 से करीब 16 फीसदी नीचे पहुंच चुका है, जो एक बड़ी गिरावट है और यही गिरावट आगे भी बनी रहने की संभावना है। बाजार में लगातार आ रही इस गिरावट के कारण यह देखने को मिल रहा है कि कई ब्लू चिप कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्तों के न्यूनतम मूल्य के करीब ट्रेड कर रहे हैं।

इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपए में भी गिरावट आ रही है। पहले के मुकाबले रुपया लुढ़कते हुए 78.28 रुपये तक पहुंच गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com