Mukesh Ambani
Mukesh AmbaniSocial Media

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आज 0.93 % गिरावट यह निवेश का अच्छा मौका, मार्केट कैप 14,81,100.75 करोड़

शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बीच मुकेश अंबानी की फ्लैगशिप कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

राज एक्सप्रेस। शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बीच मुकेश अंबानी की फ्लैगशिप कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.93 फीसदी से ज्यादा लुढ़क कर 2200 रुपये के नीचे आ गए। सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक बार 1.50 फीसदी से ज्यादा लुढ़क कर 2200 रुपये के नीचे चला गया था। पर बाद के सत्रों में इसने थोड़ा सुधार किया। इसी के साथ शेयर ने 52 हफ्ते का नया लो 2183 रुपये को भी टच किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप भी गिर कर 14,81,100.75 करोड़ रुपए पर आ गया। देश की सबसे बड़ी कंपनी के शेयर ने 28 अप्रैल 2022 को 2856 रुपए का ऑल टाइम हाई टच किया था। तब से लेकर आज तक इस शेयर में 23 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। उल्लेखनीय है कि मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी देश की सबसे बड़ी कंपनी है। 

शेयर में इस साल 15 फीसदी गिरावट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में इस साल अब तक करीब 15 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। सिर्फ तीन माह में यह शेयर 17 प्रतिशत तक नीचे गिरा है। अब सवाल यह है कि निवेशक आकिर क्या करें। इस पर शेयर मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर इस समय निचले स्तर पर हैं। यह एक खरीद का अच्छा मौका है। , क्योंकि इस कंपनी के साथ कोई समस्या नहीं है। यह लंबे समय के खरीदारों के लिए दांव लगाने का एक अच्छा अवसर हो सकता है। शेयर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शंयर में मंदी का प्रभाव स्थाई नहीं है। इसमें जल्दी ही कमबैक देखने को मिलेगा। अगले 12 महीनों में यह शेयर 3,000 रुपये की सीमा को पार कर सकता है।

कई अहम करारों पर आगे बढ़ी रिलायंस

उल्लेखनीय है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट के बीच कंपनी कई अहम करारों पर भी आगे बढ़ रही है। कंपनी के रिटेल वेंचर ने कैंपा कोला ब्रांड को री-लॉन्च किया है। वहीं, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा जर्मनी की रिटेल कंपनी मेट्रो एजी की भारत स्थित होलसेल ऑपरेशन के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। रिलायंस 2850 करोड़ रुपये में मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया का अधिग्रहण करने जा रही है। कंपनी को उम्मीद है कि इन उपायों से वह हाल के दिनों में आई गिरावट से उबर सकेगी और वैश्विक और घरेलू बाजार में हाल के दिनों में पैदा हुई नई चुनौतियों से प्रभावी तरीके से मुकाबला कर सकेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com