Share Market में आज भी गिरावट का दौर जारी, BSE Sensex-Nifty-50 में गिरावट, अडाणी के शेयरों में तेजी

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार के दिन हरे निशान में कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसेक्स हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन 500 अंकों तक चढ़ गया। बाद के सत्र में इसमें गिरावट देखी गई।
Share Market
Share MarketSocial Medai

राज एक्सप्रेस। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार के दिन हरे निशान में कारोबार की शुरुआत हुई। दो दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में 500 अंकों तक चढ़ गया। वहीं निफ्टी भी 17150 के पार पहुंच गया। लेकिन यह तेजी बहुत देर तक कायम नहीं रह सकी। दोपहर एक बजे तक भारतीय शेयर बाजार में अमेरिकी बैंकिंग संकट के नकारात्मक छाया का असर दिखने लगा और बीएसई सेंसेक्स, बैंक निफ्टी और निफ्टी-50 सभी लाल निशान में आ गए। सुबह के शुरुआती सत्र में लग रहा था कि अब बाजार अमेरिकी बैंक संकट से मुक्त हो गया है और अब सामान्य स्थिति की ओर लौटने लगा है, लेकिन यह धारणा ज्यादा देर तक कायम नहीं रही और बाजार में गिरावट का सेंटीमेंट हावी हो गया।

फिलहाल इस तरह ट्रेड कर रहा शेयर बाजार

शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 461.17 (0.80%) अंको की बढ़त के साथ 58,361.36 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा था। लेकिन बाद के सत्र में इसमें गिरावट दर्ज की गई। इस समय बीएसई सेंसेक्स 41.60 अंकों की गिरावट (0.072 फीसदी) के साथ 57,858.59 अंकों पर लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। आज के शुरुआती कारोबार में निफ्टी 132.80 (0.78%) अंकों की बढ़त के साथ 17,176.10 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। बाद से सत्रों में निफ्टी की यह बढ़त कायम नहीं रह सकी और यह लाल निशान में ट्रेड करने लगा। सुबह निफ्टी 17,166.45 अंकों पर खुला और इसने एक समय 17,211.35 का हाई बनाया। इस दौरान इसने 17,040.65 अंकों की डुबकी लगाई। इस समय निफ्टी 17,040.65 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। एक दिन पहले के 39,411.40 से आगे बढ़कर बैंक निफ्टी आज 39,777.90 अंकों पर खुला और फिर 39,914.10 अंकों का डे हाई बनाया। इस समय 1.23 बजे बैंक निफ्टी 95.90 की गिरावट (0.22 फीसदी) गिरावट के साथ 39315.30 अंक पर ट्रेड कर रहा है। इंडसइंड बैंक का शेयर 15 रुपए के नुकसान के साथ 1,049.00 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। जबकि मारुति सूजुकी का शेयर 5.50 रुपए की बढ़त के साथ 8,518.30 रुपए पर हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। एसबीआई 526.65 रुपए पर 1.40 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। जबकि एचडीएफसी बैंक 1,554.80 रुपए पर 9.55 रुपए के घाटे के साथ ट्रेड कर रहा है। यह शेयर सुबर 1578 अंकों पर खुला था, इसने एक बार 1582 का हाई बनाया। जबकि 1.05 बजे इसने 1550 का लो भी बनाया। यह अब भी लाल निशान में 1,554.80 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

दुनिया के अमीरों की सूची में एक बार फिर 22 वें स्थान पर फिसले गौतम अडाणी

बाजार में गिरावट के साथ ही गौतम अडानी की नेटवर्थ कम हुई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अडानी अब दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दोबारा 22वें नंबर पर चले गए हैं। पिछले दिनों में अडाणी ग्रुप की कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखी गई थी, अब फिर से शेयर लाल निशान पर पहुंच गए हैं। अडाणी पॉवर में आज भी लोअर सर्किट लगा है। यह शेयर 5 फीसदी की गिरावट के साथ 194.15 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह शेयर सुबह लोअर सर्किट के साथ ही खुला था, हालांकि बाद के सत्र में इसने रिकवरी कर ली। अडाणी टोटल गैस के शेयरों में भी शुरूआती सत्र से ही लोअर सर्किट लगा हुआ था। बाद के सत्रों में इसने इस स्थिति से निकलने के लिए काफी संघर्ष किया। इस समय यह शेयर 921.70 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर लोअर सर्किट में खुला था। लेकिन एक बजे इसमें अचानक तेजी आ गई और यह शेयर अचानक अपर सर्किट में चला गया। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आज तेजी दिखी। यह शेयर 152.05 रुपए की उछाल के साथ 1,890.35 पर ट्रेड कर रहा है। आज के शुरुआती कारोबार में यह शेयर 1,760.90 अंकों पर खुला। बाद में इसने 1,891.45 रुपए का हाई बनाय़ा। अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में आज अपर सर्किट लगा है। यह शेयर 5 फीसदी की उछाल मारकर अपर सर्किट में चला गया। यह शेयर 725 रुपए पर खुला था। अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक ज़ोन लिमिटेड का शेयर में भी अपर सर्किट लगने वाला है। यह शेयर 661.55 रूपए पर खुला। फिर बाद के सत्र में लगातार आगे बढ़ता रहा। वर्तमान में यह 29.20 रुपए की बढ़त के साथ 679 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। अडाणी पावर इस समय 203.90 रुपए पर लाल निशान में ट्रेड कर रहा है। यह शेयर आज 194.15 रुपए पर खुला था। इसने 211 का हाई बनाया। इस समय यह शेयर 203.90 रुपए ट्रेड कर रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com