Stock Market में गिरावट जारी, 270 अंक टूटा सेंसेक्स, 17,066 पर निफ्टी-50, पीएसयू बैंक, आईटी शेयरों में दबाव

ग्लोबल बाजारों की चिंताओं घरेलू शेयर बाजार अब तक मुक्त नहीं हो सका है। आज सेंसेक्स गिरावट के साथ तो निफ्टी मामूली चढ़कर खुला, लेकिन बाद के सत्रों में गिरावट का रुख हावी हो गया।
Share Market
Share MarketSocial Market

राज एक्सप्रेस। अमेरिका केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व और सिलीकान वैली बैंक डूबने के नकारात्मक प्रभावों से घरेलू शेयर बाजार अब तक नहीं उबर सका है। ग्लोबल बैंकिंग संकट के प्रभाव में देश में भी आज बैंक निफ्टी में गिरावट का रुख हावी है। शुरुआती कारोबार में बीएसई के सेंसेक्स ने 69.10 अंकों (0.12 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,168.75 पर कारोबार की शुरुआत की। बाद के सत्रों भी गिरावट का यह सिलसिला रुका नहीं और 11.46 बजे 339.25 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स 57898.60 अंक पर जा पहुंचा। एनएसई निफ्टी 50 ने 8.35 अंकों की गिरावट के साथ 17145 अंकों पर ट्रेडिंग की शुरुआत की, लेकिन बाद के सत्रों में यहां भी गिरावट हावी हो गई। निफ्टी 50 में लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन और टाटा स्टील जैसे चुनिंदा शेयर ही हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं, जबकि इंफोसिस, अडाणी इंटर प्राइजेज, डा. रेड्डी, अडाणी पोर्ट्स, अडाणी ग्रीन, अडाणी विल्मर, अडाणी पावर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक और मारुति के शेयरों में गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स में 0.49 फीसदी की गिरावट

शुरुआती सत्र में सेंसेक्स के 30 में से 9 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 21 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी के 50 में से 19 शेयरों में ही केवल बढ़त का हरा निशान देखा जा रहा है और 30 शेयरों में गिरावट है। बाजार खुलने के 15 मिनट के भीतर सेंसेक्स हरे निशान में आ गया और 244.81 अंक चढ़कर 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 58,482.66 पर जा पहुंचा। लेकिन बाद के सत्रों में इसमें लगातार गिारवट देखी गई। 12.11 बजे सेंसेक्स 282.56 अंकों की गिरावट के साथ 57949.94 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स में 0.49 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा, हेल्थकेयर में तेजी

आज एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स ही तेजी के हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं और बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी शेयरों में देखी जा रही है। मार्केट प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में मिलाजुला कारोबार देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स 69.45 अंक या 0.12 फीसदी की गिरावट के बाद 58168 के लेवल पर देखा जा रहा है। एनएसई का निफ्टी 5.75 अंक की मामूली बढ़त के बाद 17160.05 के लेवल पर बना हुआ है। बाद के सत्र में इसमें 93 अंकों की गिरावट आई और 12.09 बजे यह .53 फीसदी गिरावट के साथ 17 063.55 अंकों के स्तर पर आ गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com