Stock Market : सेंसेक्स 300 अंक उछला, निफ्टी 17,100 के नजदीक, पावर रियलिटी समेत सभी सेक्टर्स में तेजी

अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल का असर घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार पर दिख रह रहा है। सप्ताह के अंतिम कारोबारी सप्ताह में आज शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रौनक देखी जा रही है।
Share Market
Share MarketSocial Media

राज एक्सप्रेस। अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल का असर घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार पर दिख रह रहा है। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन में आज शुक्रवार को बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स संतोषजनक उछाल के साथ 58038.17 अंक पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 126 अंकों की छलांग के साथ 17111.80 अंक पर खुला। बाद में निफ्टी ने 17145.80 अंकों का हाई बनाया। इस समय निफ्टी 17049.05 पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में दो शेयरों को छोड़कर अडाणी समूह के अधिकांश शेयरों में तेजी का रुख है। अडानी पोर्ट्स, अडानी विल्मर, एसीसी, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, केवल अंबुजा सीमेंट्स और एनडीटीवी ही लाल निशान में हैं।

वैश्विक संकेत अच्छे, एशियाई शेयर बाजारों में लौटी तेजी

शेयर बाजार के लिए वैश्विक संकेत अच्छे है। सभी एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है । SGX निफ्टी 125 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार गुरुवार को ढाई फीसदी तक चढ़कर हुए थे । First Republic Bank को राहत मिलने का अमेरिकी शेयर बाजार में सकारात्मक असर दिखाई दिया। 11 बैंकों ने 3000 करोड़ डॉलर बतौर राहत देने की बात कही है। इसकी वजह से बाजार के सेंटीमेंट में सुधार देखा जा रहा है। अमेरिका के फर्स्ट रिपब्लिक को डूबने से बचाने के लिए अमेरिका के 11 बड़े बैंक सहायता के लिए आगे आए हैं। ये बैंक फर्स्ट रिपब्लिक में 30 बिलियन डॉलर या करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए की पूंजी का निवेश करेंगे ताकि खाताधारकों को पैसे निकालने में दिक्कत नहीं हो। इन 11 बैंकों में जेपी मॉर्गन, सिटीग्रुप, बैंक ऑफ अमेरिका, वेल्स फार्गो, मॉर्गन स्टेनली, यूएस बैंकॉर्प, ट्रुइस्ट फाइनेंशियल, पीएनसी फाइनेंशियल जैसी वित्तीय संस्थाएं शामिल हैं। जेपी मॉर्गन, बैंक ऑफ अमेरिका, सिटीग्रुप और वेल्स फार्गो ने 5-5 बिलियन डॉलर पूंजी लगाने की घोषणा की है। जबकि गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टैनले ने 2.5 बिलियन डॉलर निवेश की घोषणा की है। बाकी बैंक भी अपने-अपने हिसाब से निवेश करेंगे। इस खबर का पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में सकारात्मक असर दिखाई दे है। हालांकि भारतीय बाजारों ने इस खबर पर बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं की है। शुरुआती दौर में अधिकांश प्रमुख बैंकों के शेयरों में गिरावट का रुख दिख रहा है। संभव है कुछ देर बाद शेयर इस स्थिति से उबरें और बैंकिंग शेयरों में तेजी का दौर वापस लौटे।

अंबुजा-एनडीटीवी को छोड़ अडाणी के अधिकांश शेयर चढ़े

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई है। आज अडाणी ग्रुप के सभी शेयर हरे निशान पर खुले हैं। पिछले पांच दिनों से अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखी जा रही थी। इसका असर गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी पड़ा था। अडाणी की नेटवर्थ कम हुई थी। आज अडाणी ग्रुप के सभी शेयरों ने जबरदस्त वापसी की है। हालांकि अभी ग्रुप के ज्यादातर स्टॉक अपने पूर्व स्तर से नीचे ही बने हुए हैं। आज अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में सुबह से ही अपर सर्किट लग गया है। यह शेयर सुबह 810 रुपये के स्तर पर खुला था। इसके बाद इसमें पांच फीसदी का तेज उछाल आया है। अब यह स्टॉक 816 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1991 रुपए पर खुला फिर इसने 1918 का हाई बनाया, अब यह शेयर 1866.90 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। अडाणी पोर्ट्स का शेयर भी हरे निशान में है। यह शेयर सुबह 688.50 रुपए पर खुला और 691 रुपए का हाई बनाया। इस समय यह 679.80 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। अडाणी पॉवर भी हरे निशान में है। इस शेयर में अब तक के ट्रेड में 1.94 फीसदी का उछाल आया है। यह शेयर सुबह 203.85 रुपए पर खुला, इसके बाद इसने 205 रुपए का हाई बनाया। इस समय यह हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। अडाणी टोटल गैस के शेयर भी बढ़त के साथ 904.85 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। यह शेयर इस समय 1.83 फीसदी की तेजी पर है। अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर सुबह 994.30 रुपए पर खुले। जल्दी ही इसमें अपर सर्किट लग गया। इस समय यह शेयर 5 फीसदी बढ़त के साथ 1022 रुपए पर अपर सर्किट में है। अडाणी विल्मर इस समय 1.72 फीसदी के तेजी के साथ 427.90 पर हरे निशान में ट्रेड कर रहा है। अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अंबुजा सीमेंट के शेयरों में आज मंदी का रुख है। यह शेयर 384.00 रुपए पर खुला। इसके बाद इसमें गिरावट का दौर शुरू हुआ और इस समय यह एक फीसदी की गिरावट के साथ 375.00 के स्तर पर सपोर्ट लेता दिख रहा है। एनडीटीवी के शेयर बढ़त के साथ 210 पर कारोबार कर रहे हैं। एसीसी के शेयरों में भी तेजी बनी हुई है। अडाणी समूह की मीडिया कंपनी एनडीटीवी भी लाल निशान में चल रही है। एनडीटीवी का शेयर आज 211.90 रुपए पर खुला और फिर 214 रुपए का हाई बनाया, लेकिन इसके बाद इस पर मंदी का असर हावी हो गया। इस समय यह शेयर 208.85 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

शुरुआती सत्र में दबाव में दिख रहे बैंकों के शेयर, अमेरिकी बाजार की तेजी का बाजार के सेंटीमेंट पर नहीं दिखा असर

बैंक निफ्टी के शेयर भी दबाव में दिख रहे हैं। बैंकिंग सेक्टर के अधिकांश शेयर शुरुआती कारोबार में लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। एचडीएफसी बैंक इस समय 1546.25 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। जबकि यह 1557 रुपए पर आज सुबह खुला था। शुरुआती कारोबार में ही इसने 1569.90 रुपए का हाई बनाया, लेकिन इसके बाद शुरु हुए गिरावट के दौर से यह स्टाक अब तक मुक्त नहीं हो पाया है। इस समय यह बैंक निफ्टी का प्रमुख शेयर 1547.05 रुपए के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इंडसइंड बैंक आज 1038 रुपए पर खुला। इसके बाद से इसमें शुरू हुआ गिरावट का दौर लगातार जारी रहा। इस समय यह शेयर 7.65 रुपए की गिरावट के साथ 1009.65 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। आईसीआईसीआई आज 831.80 रुपए पर खुला। इसके बाद से ही इसमें गिरावट का दौर शुरू हो गया है। इस समय यह 822.90 रुपए पर लाल निशान में ट्रेड कर रहा है। स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) का शेयर 528.65 रुपए पर खुला। इसके बाद से ही इसमें गिरावट जारी है। यह शेयर इस समय 522.55 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। बैंक आफ बड़ौदा का स्टाक आज सुबह 9,15 बजे 162.05 रुपए पर खुला। 11.31 बजे यह 160.05 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। यह शेयर फिलहाल गिरावट की छाया से निकलने के लिए संघर्ष करता दिखाई दे रहा है। माना जा रहा था कि अमेरिकी बैंकिंग सेक्टर में किए गए सुधारात्मक पहलों का असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी दिखेगा, जैसा कि एशियाई शेयर बाजारों में देखा जा रहा है, लेकिन भारतीय शेयरों बाजारों पर इस सेंटीमेंट का कोई असर अब तक नहीं दिखाई दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com