शेयर बाजार
शेयर बाजार सांकेतिक चित्र

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, बैंकिंग-आईटी सेक्टरों में भारी बिकवाली के बीच निवेशकों के 1.98 लाख करोड़ डूबे

बैंकिंग व आईटी शेयरों में भारी बिकवाली की वजह से भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार 20 मार्च को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 360 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,000 के स्तर पर आ गया।

राज एक्सप्रेस। ग्लोबल शेयर बाजारों के कमजोर रुख और बैंकिंग व आईटी शेयरों में भारी बिकवाली की वजह से भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार 20 मार्च को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 360 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 17,000 के स्तर पर आ गया। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों को एक दिन में करीब 2 लाख करोड़ रुपये डूब गए। आज के कारोबार में शेयर बाजार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। आज के दिन सबसे अधिक गिरावट मेटल, कमोडिटी, आईटी, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी और टेक शेयरों में देखने को मिली है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश 1.08 फीसदी और 0.98 फीसदी टूटकर बंद हुए। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 360.95 अंक या 0.62 फीसदी गिरकर 57,628.95 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 97.45 अंक या 0.57 फीसदी लुढ़ककर 16,988.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 18 मार्च को घटकर 255.54 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 17 मार्च को 257.52 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.98 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.98 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 6 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में सबसे अधिक 2.45 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और नेस्ले इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.30% से लेकर 0.80% तक की तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के बाकी 24 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फिनसर्व के शेयरों में सबसे अधिक 4.25% की गिरावट रही। इसके बाद बजाज फाइनेंस, विप्रो, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे अधिक फिसलन रही और ये करीब 1.96% से लेकर 3.01% तक की गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज बढ़त के मुकाबके गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,752 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,155 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,468 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 129 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

आज भी संघर्ष करते दिखे अडाणी समूह के शेयर

अडाणी समूह के अधिकांश शेयर आज भी भारी दबाव में दिखाई दिए। अडाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अ़डाणी इंटरप्राइजेज का शेयर आज पूरे दिन संघर्ष करता दिखाई दिया। अडाणी इंटरप्राइजेज का शेयर आज सुबह 1837.00 रुपए पर खुला। इसने बाद से सत्र में 1849.95 रुपए का डे हाई बनाया। इस दौरान इसने 1777.40 रुपए का डे लो भी बनाया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को यह शेयर 3.34 फीसदी के नुकसान के साथ 1812 रुपए पर बंद हुआ। अ़डाणी ग्रीन शेयर ने लगातार अच्छा कारोबार किया है। आज एक समय इस शेयर में अपर सर्किट लग गया और इसकी कीमत 853 रुपए हो गई थी। बाद के सत्रों में इसमें 775.45 रुपए का डे लो भी बनाया। बाजार बंद होने के समय यह शेयर 3.59 फीसदी बढ़त के साथ 845.55 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। अडाणी समूह के एक अन्य शेयर अडाणी विल्मर में आज गिरावट रही। शेयर 423.00 रुपए पर खुला और यही इसका उच्चतम स्तर साबित हुआ। एक समय इस शेयर ने 409.30 का डे लो लगाया और फिर 3.25 हानि के साथ 413 रुपए पर बंद हुआ। अडाणी पावर की गति भी अडाणी विल्मर जैसी रही। यह शेयर आज 193.00 पर खुला। बाजार खुलने के बाद इसने 196.80 रुपए का हाई बनाया, इसके बाद यह शेयर सेलर्स के प्रेसर से बाहर नहीं निकल पाया और लोअर सर्किट में 5 फीसदी के नुकसान के साथ 189 रुपए पर बंद हुआ। अडाणी समूह के एक अन्य प्रमुख शेयर अडाणी पोर्ट में भी 1.96 फीसदी दर्ज की गई। यह शेयर आज सुबह 671.00 रुपए पर खुला। बाद में इसने 677.75 रुपए का डे हाई बनाया। गिरावट के क्रम में इसने 659.30 रुपए का डे लो भी छुआ। दिन के अंत में यह शेयर 13.35 रुपए 1.96 अंकों की गिरावट के साथ 667 रुपए पर बंद हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co