Maruti Suzuki 1 फरवरी से शुरू करेगी Baleno के नए 2022 वेरिएंट की बुकिंग

भारत की वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपने पुराने मॉडल Baleno का नया 2022 वेरिएंट 24 जनवरी को रोल-आउट कर दिया था। कंपनी ने अब इसकी बुकिंग की जानकारी दी है।
Maruti Suzuki 1 फरवरी से शुरू करेगी Baleno के नए 2022 वेरिएंट की बुकिंग
Maruti Suzuki 1 फरवरी से शुरू करेगी Baleno के नए 2022 वेरिएंट की बुकिंग Syed Dabeer Hussain - RE

ऑटोमोबाइल। देश में पिछले साल के दौरान कोरोना के चलते बने हालातों को देखा जाये तो लगभग सभी सेक्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा है। इन्हीं में ऑटोमोबाइल सेक्टर भी शामिल है क्योंकि, लॉकडाउन के दौरान न ही किसी कार का प्रॉडक्शन हो सका और न ही कारों की बिक्री हो सकी। हालांकि, अब लगभग सभी सेक्टर्स की कंपनियां अलग-अलग उपाय निकालते हुए पटरी पर लौटती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में भारत की वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपने पुराने मॉडल Baleno का नया 2022 वेरिएंट 24 जनवरी को रोल-आउट कर दिया था। कंपनी अब इसकी बुकिंग की जानकारी दी है।

Baleno के नए वेरिएंट की बुकिंग :

Maruti Suzuki की Baleno को भारत में पहले ही काफी लोकप्रियता हासिल है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसके हर साल नए नए वेरिएंट लांच करती आई है। इसी केस में कंपनी ने Balenoके नए वेरिएंट 2022 की फेसलिफ्ट कार की पहली यूनिट को 24 जनवरी को रोल-आउट कर दिया था। वहीं, कंपनी ने अब इसकी बुकिंग एक फरवरी 2022 से शुरू करने का ऐलान कर दिया है। यदि आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आप इसकी बुकिंग कल से कर सकेंगे। इसके बाद कंपनी इसकी लांचिंग भी फरवरी में ही करेगी। हालांकि, यह नई कार पुराने सरे मॉडल्स से अलग होगी।

2022 Baleno के फीचर्स :

  • नई 2022 Baleno की लगभग बॉडी पैनल को फिर से डिजाइन किया गया है।

  • यह कार ऊपर से देखने पर अपने पिछले मॉडल की तुलना में चौड़ी दिखाई देने वाली है।

  • नई Baleno में एल-आकार के रैपराउंड हेडलैंप दिया गया है।

  • इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप और वैरिएंट के आधार पर प्रोजेक्टर सेट-अप दिया गया हैं।

  • नई डिजाइन की गई ग्रिल में 'स्माइली लुक' है और अब यह बहुत बड़ा है।

  • साइड लुक के टूर पर नई Baleno का लुक आउटगोइंग मॉडल जैसा ही है।

  • इस Baleno के आगे और पीछे के फेंडर को को फिर से डिजाइन किया गया है।

  • नई Baleno में पूरी तरह से नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलेगा जो वास्तव में हाल ही में विदेशों में पेश किए गए नई एस-क्रॉस के जैसा होगा।

  • Baleno में एसी वेंट अब वी-आकार के पैटर्न में वर्टिकली रखे गए हैं।

  • एक फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन सेंटर स्टेज में है।

  • यह यूनिट 7.0-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो सिस्टम शायद 8.0 इंच या इससे कुछ बड़ी हो सकती है। इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा।

  • हायर मॉडल इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता कार्यक्रम (ईएसपी) के साथ भी आ सकते हैं।

  • नई बलेनो के टॉप मॉडल में छह एयरबैग तक होंगे। इनमें आगे और पीछे के यात्रियों के लिए कर्टेन बैग के साथ ड्राइवर और यात्री एयरबैग होगा।

2022 Baleno का इंजन :

नई 2022 Baleno में मौजूदा मॉडल्स का ही इंजन दिया जा सकता है और मौजूदा मॉडल में दो 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। एक 83 हॉर्स पावर का पावर जेनरेट करता है और दूसरा 12 वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ 90 हॉर्स पावर का पावर जेनरेट करता है। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com