Maruti Suzuki Baleno का नया 2022 वेरिएंट भारत में लांच

भारत की वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपने पुराने मॉडल Baleno का नया 2022 वेरिएंट को भारत में लांच कर दिया है। इसे कंपनी ने पहली बार 24 जनवरी को रोल-आउट किया था।
Maruti Suzuki Baleno का नया 2022 वेरिएंट भारत में लांच
Maruti Suzuki Baleno का नया 2022 वेरिएंट भारत में लांचSocial Media

ऑटोमोबाइल। देश में पिछले सालों के दौरान कोरोना के चलते बने हालातों को देखा जाये तो लगभग सभी सेक्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा है। इन्हीं में ऑटोमोबाइल सेक्टर भी शामिल है क्योंकि, लॉकडाउन के दौरान न ही किसी कार का प्रॉडक्शन हो सका और न ही कारों की बिक्री हो सकी। हालांकि, अब लगभग सभी सेक्टर्स की कंपनियां अलग-अलग उपाय निकालते हुए पटरी पर लौट आई हैं। इसी कड़ी में भारत की वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपने पुराने मॉडल Baleno का नया 2022 वेरिएंट को भारत में लांच कर दिया है। इसे कंपनी ने पहली बार 24 जनवरी को रोल-आउट किया था।

Baleno का नया वेरिएंट लांच :

Maruti Suzuki की Baleno को भारत में पहले ही काफी लोकप्रियता हासिल है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसके हर साल नए नए वेरिएंट लांच करती आई है। इसी केस में कंपनी ने Balenoके नए वेरिएंट 2022 की फेसलिफ्ट कार को भी लांच कर दिया है। कंपनी इसकी बुकिंग पहले ही 1 फरवरी 2022 से शुरू कर चुकी है। यदि आप इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो जान लें कंपनी ने इस फेसलिफ्ट कार की एक्स-शोरूम कीमत भारत में 6.35 लाख रुपये से 9.49 लाख रुपये के बीच तय की हैं। हालांकि, इसके वेरिएंट्स के मुताबिक कीमत कुछ बढ़ सकती है। बता दें, कंपनी ने इस Baleno के चार ट्रिम मोडल लांच किए हैं। जो कि, सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा हैं।

2022 Baleno के फीचर्स :

  • नई 2022 Baleno की लगभग बॉडी पैनल को फिर से डिजाइन किया गया है।

  • यह कार ऊपर से देखने पर अपने पिछले मॉडल की तुलना में चौड़ी दिखाई देने वाली है।

  • नई Baleno में एल-आकार के रैपराउंड हेडलैंप दिया गया है।

  • इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप और वैरिएंट के आधार पर प्रोजेक्टर सेट-अप दिया गया हैं।

  • नई डिजाइन की गई ग्रिल में 'स्माइली लुक' है और अब यह बहुत बड़ा है।

  • साइड लुक के टूर पर नई Baleno का लुक आउटगोइंग मॉडल जैसा ही है।

  • इस Baleno के आगे और पीछे के फेंडर को को फिर से डिजाइन किया गया है।

  • नई Baleno में पूरी तरह से नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलेगा जो वास्तव में हाल ही में विदेशों में पेश किए गए नई एस-क्रॉस के जैसा होगा।

  • Baleno में एसी वेंट अब वी-आकार के पैटर्न में वर्टिकली रखे गए हैं।

  • इसमें एंड्रॉयड ऑटो, ऐप्पल कारप्ले और 40+ कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ एक नया 9.0-इंच स्मार्टप्ले प्रो + टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को स्पोर्ट करता है।

  • एक फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन सेंटर स्टेज में है।

  • यह यूनिट 7.0-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो सिस्टम शायद 8.0 इंच या इससे कुछ बड़ी हो सकती है। इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा।

  • हायर मॉडल इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता कार्यक्रम (ईएसपी) के साथ भी आ सकते हैं।

  • नई बलेनो के टॉप मॉडल में छह एयरबैग तक होंगे। इनमें आगे और पीछे के यात्रियों के लिए कर्टेन बैग के साथ ड्राइवर और यात्री एयरबैग होगा।

  • इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी (एजीएस) के साथ मिलेगा।

  • हाई-टेक फीचर्स में एक हेड-अप डिस्प्ले, एक 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, एलेक्सा कनेक्ट, एक ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, रियर एसी वेंट और छह एयरबैग, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट आदि जैसे सेफ्टी इक्यूपमेंट्स शामिल हैं।

2022 Baleno का इंजन :

नई 2022 Baleno में इंजन की बात करें तो, Maruti Suzuki की 2022 Baleno के नए फेसलिफ्ट मॉडल में 1.2-लीटर के-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी पेट्रोल इंजन दिया गया है जो माइलेज बढ़ाने के लिए स्टार्ट / स्टॉप तकनीक के साथ आता है। यह 88.5 hp की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। नई 2022 Baleno 22.94 kmpl तक का माइलेज (कंपनी द्वारा किया गया दावा) देगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com