मास्क की कीमतें निर्धारित करने वाला भारत का पहला राज्य बना 'महाराष्ट्र'

आज कोरोना से बचाव के लिए मास्क सबसे ज्यादा जरूरी है, लेकिन लोग मास्क (Mask) की कीमतों के नाम पर भी ठगी कर रहे हैं। इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने मास्क की कीमतें तय कर दी हैं।
Mask price fixed in Maharashtra
Mask price fixed in MaharashtraSyed Dabeer Hussain - RE

महाराष्ट्र। आज पूरा भारत कोरोना की चपेट में बुरी तरह से आ चुका है। भारत के कई राज्य कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इन्ही राज्यों में महाराष्ट्र का नंबर सबसे ऊपर आता हैं। यदि यहाँ कोरोना के मामलों की बात की जाये तो यहाँ अब तक 16,09,516 मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल जब तक भारत में कोरोना की कोई वैक्सीन या दवाई नहीं आ जाती तब तक इससे बचने के उपाय यह ही है कि, घर में रहे और मास्क पहने। आज कल लोग मास्क (Mask) की कीमतों के नाम पर भी ठगी कर रहे हैं। इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने मास्क की कीमतें तय कर दी हैं।

महाराष्ट्र में तय की गई मास्क की कीमत :

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन के दौरान भारत के लोगों को हर बार मास्क पहनने की सलाह दी है, लेकिन लोगों ने तो आज मास्क को भी फैशन का एक हिस्सा बना लिया हैं, लोग तरह तरह के मास्क खरीदना पसंद कर रहे हैं और इसी बात का फायदा उठा रहे हैं दुकानदार। वह तरह तरह के डिजाइनर मास्क लेकर आते हैं और अपने मन माने दाम बता कर ग्राहकों से अच्छी खासी रकम वसूलते हैं। इसी सब को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने पूरे राज्य में मास्क की कीमतें तय कर दी हैं। यदि कोई भी तय की गई कीमतों से ज्यादा पैसे वसूलता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

मास्क की कीमतें निर्धारित करने वाला भारत का पहला :

बताते चलें, आज मार्केट में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के मास्क मिल रहे हैं, इसी को मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मास्क की कीमतों को निर्धारित करने का बड़ा फैसला लेते हुए इस बात की घोषना कर दी है। बता दें, महाराष्ट्र मास्क की कीमतें निर्धारित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। यहां, एन-95, दो और तीन लेयर्स वाले मास्क की कीमत भी तय कर दी गई हैं। इसके अलावा मास्क सप्लायर मास्क की कीमत के लिए MRP के 70% तक बोली लगा सकते हैं। जबकि, अस्पताल मरीजों से खरीद मूल्य पर 110% तक चार्ज कर सकते हैं।

कुछ इस प्रकार तय की गई हैं कीमतें :

  • एन-95 (N-95) मास्क की कीमतें 19 रुपए से लेकर 49 रुपये

  • एन-95 थ्री डी मास्क की कीमत 25 रुपये

  • एन-95 मास्क की कीमत 28 रुपये

  • वी (V) आकार वाले मास्क की कीमत 19 रुपये

  • दो परत वाले सर्जिकल मास्क की कीमत 3 रुपये

  • तीन परत वाले सर्जिकल मास्क के दाम 4 रुपये

  • हॉस्पिटलों में डॉक्टरों को मुहैया कराई जाने वाली किट की कीमत भी 127 रुपये फिक्स की गई इस किट में 5 N-95 मास्क और 5 तीन परत वाले मास्क शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com