दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान मास्क नहीं तो लगेगा जुर्माना, मास्क लगाना अनिवार्य

दिल्ली में मामले फिर से बढ़ने लगे तो पिछले दिनों DDMA द्वारा अहम फैसला लेते हुए मास्क को फिर से अनिवार्य कर दिया गया। वहीं, अब पूरी दिल्ली के साथ ही दिल्ली मेट्रो में भी मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
दिल्ली मेट्रो में मास्क नहीं तो लगेगा जुर्माना, मास्क लगाना अनिवार्य
दिल्ली मेट्रो में मास्क नहीं तो लगेगा जुर्माना, मास्क लगाना अनिवार्यSocial Media

दिल्ली, भारत। भारत में कोरोना का आंकड़ा एक बार फिर थोड़ा बढ़ता नजर आरहा है। कुछ दिनों से 1500 से ज्यादा मामले सामने आरहे हैं। हालांकि, हाल ही में देश में कोरोना का आंकड़ा इतना कम हो गया था कि, देश की राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में मुंबई में मास्क की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया था, लेकिन अब जब दिल्ली में मामले फिर से बढ़ने लगे तो पिछले दिनों DDMA द्वारा एक अहम फैसला लेते हुए मास्क को फिरसे अनिवार्य कर दिया गया। वहीं, अब पूरी दिल्ली के साथ ही दिल्ली मेट्रो में भी मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

दिल्ली मेट्रो में मास्क है जरूरी :

दरअसल, डीडीएमए (DDMA) द्वारा की गई बैठक में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति की भी समीक्षा के बाद 22 अप्रैल से मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद DMRC ने भी मेट्रो में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है। यदि कोई DMRC द्वारा निर्धारित किए गए नियमों का उल्लंघन करेगा तो, DMRC उनसे 200 रुपये जुर्माना वसूलेगा। जबकि, दिल्ली की आम सड़कों या अन्य वाहनों में मास्क न पहनने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। बता दें, एक बार फिर इस तरह के फैसले दिल्ली में फिर से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया है। दिल्ली सरकार फिर चिंता में नजर आरही है।

2 गज दूरी मास्क है जरूरी :

बताते चलें, अब भी कोरोना से लड़ने के लिए '2 गज दूरी मास्क है जरूरी'। जी हां, कोरोना से रोकथाम के लिए निर्धारित किए गए नियमों का पालन करने से कोरोना की जंग जीती जा सकती है और इन नियमों में एक नियम मास्क लगाने का भी है। इसलिए अब मेट्रो में भी यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, अभी जुर्माने की सही जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि, मेट्रो में बिना मास्क यात्रा करने वालो से पहले की तरह ही 200 रूपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इतना ही नहीं मेट्रो में यात्रा करने के अलावा भी मेट्रो परिसर में आने और जाने के दौरान भी मास्क जरूरी कर दिया गया है।

DMRC का कहना :

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) का कहना है कि, 'यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। इसका पालन कराने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई है। मेट्रो स्टेशन और ट्रेन में औचक निरीक्षण करके नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यात्रियों को इसे लेकर जागरूक किया जाएगा। मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना का प्रवधान समाप्त होने के बाद मेट्रो में भी यात्री लापरवाही कर रहे थे। कई लोग बिना मास्क पहने यात्रा कर रहे थे। इसलिए अब DDMA ने एक बार फिर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com