WhatsApp और Facebook को पछाड़ कर यह भारतीय ऐप जो रही सबसे ज्यादा पॉपुलर

आज कई ऐप्स लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन अगर बात हो शॉपिंग की या पैसे कमाने की तो लोगों का ध्यान फिर कहा सोशल मीडिया पर जाएगा। इसका एक सबसे बड़ा उदहारण भारतीय रिसेलिंग ऐप 'Meesho' है।
यह भारतीय ऐप जो रही सबसे ज्यादा पॉपुलर
यह भारतीय ऐप जो रही सबसे ज्यादा पॉपुलरSocial Media

राज एक्सप्रेस। दुनियाभर में आज चारों तरफ सोशल मीडिया का क्रेज बहुत जोरों पर है। इसी कड़ी में भारत में भी लोग जोरो शोरो से सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में आज WhatsApp और Facebook ऐसे ऐप बन गए हैं जो लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन अगर बात हो शॉपिंग की या पैसे कमाने की तो लोगों का ध्यान फिर कहा सोशल मीडिया पर जाएगा। इसका एक सबसे बड़ा उदहारण भारतीय रिसेलिंग ऐप 'Meesho' है।

सबसे ज्यादा पॉप्युलैरिटी कमाने वाली ऐप :

दरअसल, Sensor Tower द्वारा ऐप्स की पॉप्युलैरिटी को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, आज भारत में सबसे ज्यादा पॉप्युलैरिटी कमाने वाली ऐप Meesho बनी हुई है। यह एक रेसलिंग ऐप है। जहां बहुत उचित कीमत में काफी अच्छे प्रॉडक्ट्स मिलते हैं। Meesho की पॉप्युलैरिटी की बात करें तो, आज इस ऐप ने इस मामले में बहुचर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook और Messenger को भी पीछे छोड़ दिया है। इस ऐप ने यह कमाल पिछले महीने यानी अक्टूबर 2021में कर दिखाया है। जी हां, आपको जानकार हैरानी होगी कि, Meesho ऐप को बीते महीने में भारत में Facebook से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

Meesho ऐप के डाउनलोड की संख्या :

सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2021में Meesho ऐप को डाउनलोड करने वालों की संख्या 25 मिलियन यानी 2.5 करोड़ से ज्यादा रही है। यानी इसे इतनी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है और ऐसा सिर्फ Google Play Store पर नहीं इसके साथ ही Apple App Store पर भी हुआ है। Meesho ऐप को दोनों ही स्टोर्स पर काफी डाउनलोड्स मिले हैं। इतना ही नहीं Meesho ने पिछले साल की तुलना में 750% की ग्रोथ हासिल की है। इसके अलावा यदि दुनियाभर की बात की जाएं तो, दुनियाभर में नंबर वन पर शॉर्ट वीडियो प्लैटफॉर्म Tiktok का नाम रहा है। Tiktok को अक्टूबर 2021 में 5.7 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड्स मिले हैं। जबकि भारत में यह ऐप आज भी बैन है। Tiktok को सबसे ज्यादा चीन के Douyin में इंस्टॉल किया गया है।

क्या है Meesho :

Meesho एक इंडियन सोशल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। इसका इस्तेमाल रिसेलिंग के लिए भी किया जाता है। यहाँ से लेटेस्ट डिजाइन और ट्रेंड वाले कपड़ों से लेकर काफी सारे प्रॉडक्ट्स की शॉपिंग की जा सकती है। कंपनी का हेडक्वार्टर बैंग्लोर में है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2015 में IIT दिल्ली के ग्रैजुएट विदित आत्रे और संजीव बरनवाल ने की थी। यह भारत का पहला ऐसा ऐप है, जिसमें Facebook की तरफ से निवेश किया गया है।

दुनियाभर में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले ऐप्स :

  • TikTok - 5.7 करोड़ डाउनलोड

  • Instagram - 5.6 करोड़ डाउनलोड

  • Telegram - 3 करोड़ डाउनलोड

  • WhatsApp - 2.7 करोड़ डाउनलोड

  • Snapchat - 2.6 करोड़ डाउनलोड

  • Meesho - 2.5 करोड़ डाउनलोड

  • Facebook - 2.3 करोड़ डाउनलोड

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com