मेहुल चोकसी दर्ज कराया डोमिनिकन मंत्री और पुलिस प्रमुख के खिलाफ केस

पिछले कुछ दिनों भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा में बना हुआ है। वहीं, अब उसने डोमिनिकन मंत्री और पुलिस प्रमुख के खिलाफ केस किया है।
मेहुल चोकसी दर्ज कराया डोमिनिकन मंत्री और पुलिस प्रमुख के खिलाफ केस
मेहुल चोकसी दर्ज कराया डोमिनिकन मंत्री और पुलिस प्रमुख के खिलाफ केसSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारत में हुए बड़े बैंक घोटालों में शुमार पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का घोटाला सबको याद ही होगा। इस घोटाले को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का नाम शामिल है। इन दोनों ने सांठ-गांठ से यह घोटाला किया था। इनमें से नीरव मोदी का मामला अब भारत प्रत्यर्पण की ओर पहुंच चुका है। जबकि, पिछले कुछ दिनों भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चा में बना हुआ है। वहीं, अब उसने डोमिनिकन मंत्री और पुलिस प्रमुख के खिलाफ केस किया है।

मेहुल चोकसी ने दर्ज कराया मामला :

दरअसल, भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा से लापता हुआ था। तब से ही वह काफी चर्चा में बना हुआ है। वह 2 ही दिनों में डोमिनिका से पकड़ा गया था। उसके बाद वह की कोर्ट में मामला चल रहा था। फ़िलहाल वह अवैध प्रवेश के मामले में डोमिनिका की जेल में बंद है, लेकिन वो खुदको वह इ छुड़ाने के नए नए पैंतरे अपनाने में लगा हुआ है। इन्हीं के तहत उसने एक नै चल चलते हुए डोमिनिका के मंत्री और पुलिस प्रमुख पर आरोप लगते हुए उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कराया है।

चोकसी का आरोप :

मेहुल चोकसी ने डोमिनिका के मंत्री और पुलिस प्रमुख पर आरोप लगाया है कि, 'डोमिनिका में अवैध प्रवेश के लिए उसकी गिरफ्तारी भारत सरकार के प्रतिनिधियों के कहने पर हुई। रोसीयू में कार्यवाहक पुलिस प्रमुख लिंकन कॉर्बेट और जांच अधिकारी सर्जेंट एलीने का अवैध प्रवेश के लिए उन पर आरोप लगाना उनके निष्पक्ष निर्णय का नतीजा नहीं है। यह तीसरे पक्ष भारत सरकार के नुमाइंदों के कहने पर ऐसा किया।' इसके साथ ही उसने अपने खिलाफ कार्यवाही रद्द कराने की मांग पर रोसीयू के हाईकोर्ट में एक मामला दर्ज कराया है। खबरों की मानें तो, मेहुल चोकसी ने कैरेबियाई आव्रजन मंत्री, पुलिस प्रमुख और जांच अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

चोकसी का कहना :

मेहुल चोकसी ने हाईकोर्ट में कहा कि, 'उस पर अवैध प्रवेश के आरोप लगाने का फैसला कानून का उल्लंघन है और परिणामस्वरूप अवैध है। वह एंटीगुआ और बारबुडा का नागरिक है, जहां उसने अपने प्रत्यर्पण के कदम को चुनौती दी है उसने दावा किया कि भारतीय लोगों ने उसे एंटीगुआ और बारबुडा से अगवा किया तथा जबरन डोमिनिका लेकर आए। चोकसी ने दावा किया कि उसने डोमिनिका पुलिस को अपनी परेशानी बतायी थी, लेकिन उन्होंने आरोपों की कोई जांच नहीं की।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com