मेहुल चौकसी ने की अधिकारीयों को रिश्वत देने की कोशिश
मेहुल चौकसी ने की अधिकारीयों को रिश्वत देने की कोशिशSyed Dabeer Hussain - RE

भारत प्रत्यर्पण से बचने हेतु मेहुल चौकसी ने रच डाली साजिश, की रिश्वत देने की कोशिश

काफी समय के बाद एक बार फिर मेहुल चोकसी का नाम चर्चा में है। इस बार उनका नाम एक साजिश रचने के चलते चर्चा में हैं। जो कि, उसने प्रत्यर्पण से बचने के लिए रची है।

राज एक्सप्रेस। भारत में हुए बड़े बैंक घोटालों में शुमार पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का घोटाला सबको याद ही होगा। इस घोटाले को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का नाम शामिल है। इन दोनों ने सांठ-गांठ से यह घोटाला किया था। पिछले साल एक किडनेपिंग के मामले के चलते भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी काफी चर्चा में बना रहा था। जो कि, काफी दिनों तक चला था। वहीं, अब एक बार फिर मेहुल चोकसी का नाम चर्चा में है। इस बार उनका नाम एक साजिश रचने के चलते चर्चा में हैं। जो कि, उसने प्रत्यर्पण से बचने के लिए रची है।

मेहुल चौकसी ने रची साजिश :

दरअसल, PNB बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण कन्फर्म हो जाने के बाद भगोड़े मेहुल चौकसी को एंटीगुआ से भारत प्रत्यर्पित करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन ठीक नीरव मोदी जैसे मेहुल चौकसी भी भारत नहीं आना चाहता है। सामने आई खबर के अनुसार मेहुल चौकसी ने प्रत्यर्पित होने से बचने के लिए एक साजिश रची। उसने इस साजिश के तहत एंटीगुआ के बड़े अधिकारियों को रिश्वत देने की कोशिश की। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा मशहूर आर्थिक अपराध जांचकर्ता केनेथ रिजोक ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिजोक की रिपोर्ट में कहा गया है कि,

'मेहुल चौकसी एंटीगुआ के अधिकारियों को डॉलर में करोड़ों रुपए की रिश्वत दे रहा है, ताकि वह उसके भारत प्रत्यर्पण को टाल सकें। चौकसी गैरकानूनी तरीके से एंटीगुआ की अदालत में उसके प्रत्यर्पण के मामले पर सुनवाई को टालने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए वह एंटीगुआ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एडोनिस हेनरी और एंटीगुआ मजिस्ट्रेट कोनलिफ क्लार्क के संपर्क में है। चौकसी इन दोनों अधिकारियों से हाल के दिनों में कई बार संपर्क कर चुका है। कोनलिफ क्लार्क को रिश्वत देकर मेहुल चौकसी अपने भारत प्रत्यर्पण मामले पर सुनवाई को अनिश्चितकाल के लिए टालना चाहता है।' 

आर्थिक अपराध जांचकर्ता केनेथ रिजोक की रिपोर्ट

केनेथ रिजोक ने किया दावा :

आर्थिक अपराध जांचकर्ता केनेथ रिजोक ने दावा किया है कि, 'एंटीगुआ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जज मिलकर ऐसी साजिश रच रहे हैं, जिससे मेहुल चौकसी का भारत प्रत्यर्पण टाला जा सके या फिर इसमें अनिश्चितकाल की देरी हो सके।' बताते चलें, इससे पहले मेहुल चौकसी ने क्यूबा भागने की भी कोशिश की थी। क्योंकि भारत और क्यूबा के बीच संधि समझौता नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com