जमानत याचिका खारिज होने से बढ़ी मेहुल चोकसी की मुश्किलें

पिछले कुछ दिनों को देखते हुए मेहुल चोकसी की मुश्किलें और अधिक बढ़ती ही जा रही हैं। इस बार चोकसी की मुश्किलें बढ़ने का का कारण डोमिनिका हाईकोर्ट द्वारा उसकी जमानत याचिका को खारिज करना है।
जमानत याचिका खारिज होने से बढ़ी मेहुल चोकसी की मुश्किलें
जमानत याचिका खारिज होने से बढ़ी मेहुल चोकसी की मुश्किलेंSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारत में हुए बड़े बैंक घोटालों में शुमार पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का घोटाला सबको याद ही होगा। इस घोटाले को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का नाम शामिल है। इनमें से भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। चोकसी का मामला उसके एंटीगुआ और बारबुडा से लापता होने से शुरू हुआ था। अब ऐसा लग रहा है कि, उसे जल्दी ही भारत भेजा जा सकता है। क्योंकि, डोमिनिका हाईकोर्ट द्वारा उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दी है।

चोकसी की जमानत याचिका खारिज :

दरअसल, पिछले कुछ दिनों को देखते हुए मेहुल चोकसी की मुश्किलें और अधिक बढ़ती ही जा रही हैं। इस बार चोकसी की मुश्किलें बढ़ने का का कारण डोमिनिका हाईकोर्ट द्वारा उसकी जमानत याचिका को खारिज करना है। इस मामले की सुनवाई करते हुए जज वायनानते एड्रिन-रॉबर्ट्स ने चोकसी को 'फ्लाइट रिस्क' माना है इसी के कारन ही कोर्ट ने मेहुल चोकसी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बताते चलें, इस मामले में शनिवार को मेहुल चोकसी के वकील ने कोर्ट में दलील पेश करते हुए कहा था कि, 'एक कैरिकॉम नागरिक के तौर पर मेहुल चोकसी जमानत का हकदार है क्योंकि कथित अपराध जमानती है और उस पर कुछ हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।' साथ ही वकीलों ने मेहुल चोकसी का स्वास्थ्य ठीक न होने की बात भी कही है।

वकीलों की दलील :

ऐसे में वकीलों ने मेहुल चोकसी का फ्लाइट में सफर करना जोखिम के बराबर बताया है। वकीलों ने आगे कहा कि, 'इसलिए जमानत राशि लेकर मेहुल को जमानत दे देनी चाहिए। उधर राज्य इस जमानत के खिलाफ है।' उनका कहना है कि, 'मेहुल चोकसी फ्लाइट रिस्क पर है और इंटरपोल से उसे नोटिस जारी किया गया है। राज्य ने जमानत ना देने की गुहार लगाई है।' जबकि, राज्य के वकील लेनोक्स लॉरेंस का कहना है कि, 'मेहुल चोकसी ने स्वास्थ्य के बारे में कोई शिकायत नहीं की है। इसलिए उसका अस्पताल में होना वास्तविक मुद्दा नहीं है।'

मेहुल चोकसी पर आरोप :

बरहाल, डोमिनिका हाईकोर्ट ने मेहुल चोकसी को जमानत देने से साफ़ इंकार कर दिया है। रोजो मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत याचिका खारिज होने पर अब मेहुल चोकसी ने डोमिनिका हाई कोर्ट का दरवाजा खटकाया है। मेहुल चोकसी पर आरोप है कि, उसने अवैध रूप से डोमिनिका में प्रवेश किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com