MG Motors ने लांच की 7-सीटर कार 'MG Gloster Savvy'

वाहन निर्माता कंपनी MG Motors ने 7-सीटर सेगमेंट में अपनी एक और नई SUV लॉन्च कर दी है। ये SUV कंपनी की Gloster के Savvy ट्रिम का वैरिएंट है।
MG Motors ने लांच की 7-सीटर कार 'MG Gloster Savvy'
MG Motors ने लांच की 7-सीटर कार 'MG Gloster Savvy' Social Media

ऑटोमोबाइल। पिछले साल काफी नुकसान उठाने के बाद ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहनों को जल्दी-जल्दी लांच करने पर ध्यान दे रही है। इसी कड़ी में वाहन निर्माता कंपनी MG Motors ने 7-सीटर सेगमेंट में अपनी एक और नई SUV लॉन्च कर दी है। ये SUV कंपनी की Gloster के Savvy ट्रिम का वैरिएंट है।

MG Motors की नई 7-सीटर कार :

दरअसल, अब तक कई कंपनियां एक से एक वाहन लांच कर चुकी है। इन्हीं कंपनियों को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनी MG Motors ने अपनी बड़ी और 7-सीटर पोर्टफोलियो और Gloster की रेंज वाली कार को लांच कर दिया है। इसे कंपनी ने Gloster Savvy नाम से लांच किया है।

MG Gloster Savvy के फीचर्स :

  • MG Gloster Savvy के 7-सीटर वर्जन में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया है। इस फीचर के चलते यह कार और सुरक्षित है।

  • इस कार में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक पार्किंग असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजियन वार्निंग, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेक, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसी सुविधाएं दी गई है।

  • MG Gloster Savvy के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर का ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। जो 218 PS की मैक्सिमम पावर  और 480 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

  • यह 7-सीटर कार में 8-स्पीड का ऑटोमेटिक गियर बॉक्स से लैस है।

  • MG Gloster Savvy में 4x4 व्हील ड्राइव है।

  • ये कार 7 अलग तरह के ड्राइविंग मोड में चलती है।

  • इसमें कार स्नो, सैंड, मड, रॉक, स्पोर्ट, इको और ऑटो शामिल है।

  • Gloster Savvy का एक्स्टीरियर 6-सीटर ट्रिम के जैसा ही दिया गया है। इसमें सिर्फ सिटिंग अरेंजमेंट में बदलाव किया गया है।

  • 7-सीटर वैरिएंट MG Gloster Savvy के टॉप-एंड मॉडल में अवेलबल होगा।

MG Gloster Savvy की कीमत :

MG Gloster Savvy की कीमत की बात करें तो, कंपनी ने इस कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 37.28 लाख रुपये तय की है। कंपनी MG Gloster Savvy कार के साथ एक आकर्षक ऑफर भी लेकर आई है। इस ऑफर के तहत यदि कोई भी ग्राहक MG Gloster Savvy कार को MG Shield पैकेज के साथ खरीदता हैं तो, इस पैकेज में ग्राहक को 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दी जाएगी। साथ ही 3 साल के लिए रोड साइढ असिस्टेंस और 3 लेबर फ्री सर्विस शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहक के पास 200 कस्टमाइजेशन चुनने का भी ऑप्शन है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com