MG Motors ने ग्लोबल मार्केट में ZS EV इलेक्ट्रिक कार को किया अपडेट

ब्रिटिश की वाहन निर्माता कंपनी MG Motors ने अपनी ZS EV SUV की लोकप्रियता को देखते हुए अभी कंपनी ने इस कार को ग्लोबल मार्केट में अपडेट किया है।
MG Motors ने ग्लोबल मार्केट में ZS EV इलेक्ट्रिक कार को किया अपडेट
MG Motors ने ग्लोबल मार्केट में ZS EV इलेक्ट्रिक कार को किया अपडेटSocial Media

ऑटोमोबाइल। आज विदेश के साथ ही भारत में भी लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर क्रेज काफी बढ़ता नजर आ रहा है। भारत में बढ़ रही लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ समय में भारत और भारत के बाहर की मौजूदा वाहन निर्माता कंपनियों के अलावा नई कंपनियों ने भी भारत में अपने नए इलेक्ट्रिक वाहन लांच किए हैं। वहीं, अब कंपनियां अपने ही इसी इलेक्ट्रिक वाहन को अपडेट करके फिर मार्केट में उतार रही है। इसी कड़ी में ब्रिटिश की वाहन निर्माता कंपनी MG Motors ने अपनी ZS EV SUV को ग्लोबल मार्केट में अपडेट किया है।

ग्लोबल मार्केट में किया अपडेट :

दरअसल, प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी MG Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक कार ZS EV को पिछले साल भारत में लांच किया था। वहीं अब कंपनी ने इसको अपडेट कर लांच कर दिया है। हालांकि, इसकी लोकप्रियता को देखते हुए अभी कंपनी ने इस कार को ग्लोबल मार्केट में अपडेट किया है। बताते चलें कि, यह इस कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV का अपडेट वर्जन है। कंपनी की मानें तो अपडेट की गई नई कार पहले की तुलना में 439 किमी. तक की रेंज देने में सक्षम है। इसके अलावा भी इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं। जो इसको पहले वाली कार से अलग बनाते हैं।

MG ZS EV के फीचर्स :

  • अपडेट MG ZS EV में नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, और बड़ी बैटरी दी गई है।

  • नई MG ZS EV इलेक्ट्रिक SUV के फ्रंट प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया गया है।

  • इसमें पेट्रोल इंजन वाली ZS की तरह ही नए शार्प LED हेडलैम्प्स और टेललाइट्स दिए गए हैं।

  • अपडेट MG ZS EV में ग्रिल को अलग से नहीं लगाया गया, यह बंपर का ही हिस्सा है और बॉडी कलर में है।

  • इसके फ्रंट बंपर को भी अपडेट किया गया है।

  • रियर प्रोफाइल में भी थोड़ा सा बदलाव देखने को मिलेगा।

  • इसमें अलॉय व्हील को भी अपडेट किया गया है।

  • केबिन के अंदर भी इस इलेक्ट्रिक SUV में कई बदलाव किए गए हैं।

  • नई MG ZS EV में MG iSMART इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है।

  • इसमें एक नया इंस्टूमेंट क्लस्टर और वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

SUV का बैटरी पैक :

इलेक्ट्रिक SUV में सबसे बड़ा बदलाव इसके बैटरी पैक में किया गया है। इसमें 72 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में काफी दूरी तय कर सकती है। कंपनी का कहना है कि, '2022 में 51 kWh बैटरी पैक वाला वेरिएंट में लाया जाएगा, जो 318 किमी. की रेंज ऑफर करेगा और इसमें नए फीचर्स, रिमोट कंट्रोल फ़ंक्शन और ज्यादा कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com