Microsoft CEO सत्या नडेला पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित
Microsoft CEO सत्या नडेला पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानितSocial Media

Microsoft CEO सत्या नडेला पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित, जल्द ही है भारत आने की योजना

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) 'Satya Nadella' (सत्या नडेला) को पद्म भूषण पुरस्कार के सम्मान से नवाजा गया है। इस खबर के साथ ही उनके भारत आने की भी खबर सामने आई है।

राज एक्सप्रेस। आज जब भी IT सेक्टर की टॉप कंपनियों की बात होती है तो, उसमे एक नाम माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) का भी आता है। इन दिनों माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की बागडोर सत्य नडेला के हाथ है, आज उनके और उनके परिवार के लिए काफी खुशी का मौका रहा है। क्योंकि, आज माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) 'Satya Nadella' (सत्य नडेला) को पद्म भूषण पुरस्कार के सम्मान से नवाजा गया है। इस खबर के साथ में ही उनके भारत आने की भी खबर सामने आई है।

Microsoft के CEO को मिला पद्म भूषण सम्मान :

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के CEO 55 साल के सत्या नडेला को पद्म भूषण सम्मान दिया गया है। उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा दी जाने वाली स्पेशल सर्विस के चलते दिया गया है, जिसके माध्यम से उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च सिविलयन अवॉर्ड से सम्म्मानित किया गया है। इस इतने बड़े सम्मान के मिलने के बाद अब वह भारत आने का मन बना चुके हैं। उनके भारत आने की खबर को लेकर ये बात सामने आई है कि, वह साल 2023 में भारत सा सकते हैं। हालांकि, वर्तमान समय में वह सैन फ्रांसिस्को में हैं। उन्हने यह पद्म भूषण सम्मान वहीँ मौजूद इंडिया के काउंसल जनरल, डॉक्टर टीवी नागेंद्र प्रसाद ने दिया। उधर सम्मान मिलने के बाद सत्या नडेला ने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा है कि,

'पद्म भूषण मिलना उनके लिए गौरव की बात है एकस्ट्रा ऑर्डिनरी लोगों को दिया जाने वाला पद्म भूषण मिलना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और देश के लोगों का आभारी हूं। वह आने वाले समय में देश के लोगों के साथ टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने पर काम करते रहेंगे। उन्होंने साथ ही बताया की वह अगले साल जनवरी में भारत आने की प्लानिंग कर रहे हैं।

सत्या नडेला, Microsoft CEO

'पद्म भूषण मिलना उनके लिए गौरव की बात है एकस्ट्रा ऑर्डिनरी लोगों को दिया जाने वाला पद्म भूषण मिलना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और देश के लोगों का आभारी हूं। वह आने वाले समय में देश के लोगों के साथ टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने पर काम करते रहेंगे। उन्होंने साथ ही बताया की वह अगले साल जनवरी में भारत आने की प्लानिंग कर रहे हैं।

CEO सत्या नडेला ने बताया :

काउंसल जनरल प्रसाद से मीटिंग के दौरान माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्या नडेला ने बताया कि, 'इंडिया के इन्क्लूसिव ग्रोथ के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी का रोल बहुत इम्पोर्टेंट है। हम ऐतिहासिक इकोनॉमिक, सोसाइटल और टेक्नोलॉजिकल चेंज के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में देश का पॉलिटिकल और टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट जरूरी है। आने वाला दशक डिजिटल टेक्नोलॉजी से अपनी पहचान बनाएगा। टेक्नोलॉजी के यूज से हर कोई कम खर्चे में ज्यादा बेनिफिट्स ले रहा है। इससे फ्यूचर में कई इनोवेशन होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com