Twitter पर Covid वैक्सीन संबंधी भ्रामक ट्वीट्स लेबल होते आए नजर

Twitter ने भारत में अपना एक नया मैनिपुलेटेड ट्वीट को लेबल करने वाला फीचर लांच किया था। जिसका इस्तेमाल अब हो रहा है।
Twitter पर Covid वैक्सीन संबंधी भ्रामक ट्वीट्स लेबल होते आए नजर
Twitter पर Covid वैक्सीन संबंधी भ्रामक ट्वीट्स लेबल होते आए नजर Social Media

राज एक्सप्रेस। दुनियाभर में बहुचर्चित माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter समय के साथ साथ अपने प्लेटफ्रॉम में नए-नए फीचर ऐड करता रहता है। हाल ही में Twitter ने भारत में अपना एक नया मैनिपुलेटेड ट्वीट को लेबल करने वाला फीचर लांच किया था। जिसका इस्तेमाल अब हो रहा है। क्योंकि अब Twitter पर वैक्सीन संबंधी भ्रामक ट्वीट्स अपने आप लेबल होते नजर आरहे हैं।

Twitter का नया फीचर भारत में लांच :

दरअसल, दुनियाभर में सबसे एक्टिव माने जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम Twitter ने इसी साल फरवरी में अपने एक नए लेबल नाम के फीचर को लांच करने की घोषणा की थी। इस नए फीचर की मदद से Twitter किसी भी मैनिपुलेटेड ट्वीट के नीचे लेबल दिखा देता है। वहीं, जब भी किसी मैसेंजिंग ऐप या सोशल मीडिया प्लेटफार्म के किसी गंभीर खबर को लेकर गलत अफवाहें फैलाई जाती है या राष्ट्र के अहित जैसी गतिविधियां होती है तो, भारत की केंद्र सरकार एक्शन में दिखाई देने लगती है, लेकिन इस बार Twitter भी एक्शन में दिखा क्योंकि, अब जब देश में कोरोना का टीककरण शुरू हो चुका है। तब ऐसे में Twitter ने एक बड़ी कार्रवाई की है।

Twitter की बड़ी कार्रवाई :

बताते चलें, Twitter ने वैक्सीन से जुड़ी गलत जानकारियां फैलाने वाले भ्रामक पोस्ट और ट्वीट्स को लेबल करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं इस तरह की खबरें फैलाने वाले अकाउंट को भी Twitter ने हटाने के लिए 'स्ट्राइक सिस्टम' इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। बता दें, इस प्रकार की दो स्ट्राइक से एक अकाउंट 12 घंटों के लिए लॉक हो जाएगा। इसके अलावा यदि कोई अकाउंट पांच या उससे ज्यादा बार Twitter से एक उपयोगकर्ता को स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि, Twitter ने पिछले साल दिसंबर 2020 में भी कोरोना से संबंधित गलत सूचनाओं पर प्रतिबंध लगाया था। इसके अलावा अमेरिकी चुनाव के दौरान भी Twitter ने डोनाल्ड ट्रंप के संदिग्ध दावों वाले कई ट्वीट्स को लेबल किया था। तब से ही Twitter का ये फीचर काफी चर्चा में था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com