'Motorola' का पहला 5G स्मार्टफोन यूरोपियन मार्केट में लांच

Motorola कंपनी ने अपने पहले 5G स्मार्टफोन 'Moto G100' को यूरोपियन मार्केट में लांच कर दिया है, हालांकि, कंपनी ने इसके भारत में लांच करने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।
Motorola's first 5G smartphone Moto G100
Motorola's first 5G smartphone Moto G100Social Media

राज एक्सप्रेस। अगर आप अफोर्डेबल स्मार्टफोन रखना पसंद करते हैं तो, यह खबर हो सकती है आपके काम की। दरअसल, अमेरिका की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने अपना एक नया खास स्मार्टफोन लांच किया है। यह स्मार्टफोन खास इसलिए है क्योंकि, यह एक 5G टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इस फोन को कंपनी ने 'Moto G100' नाम से यूरोपियन मार्केट में उतारा है, हालांकि, कंपनी ने इसके भारत में लांच करने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।

Motorola का पहला 5G स्मार्टफोन लांच :

दरअसल, दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने यूरोपियन मार्केट में अपने पहला 5G स्मार्टफोन Moto G100 लांच कर दिया है। यह कंपनी का पहले 5G अफोर्डेबल प्राइस में उपलब्ध कराया गया स्मार्टफोन है। इसके अलावा यह Motorola ने की Moto G सीरीज में शामिल है। जो कि, फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसे Motorola Edge S का रीब्रांडेड वर्जन भी कहा जा रहा है, जिसे कंपनी ने पिछले साल चीन में लॉन्च किया था।

Moto G100 की कीमत :

Motorola कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में Moto G100 स्मार्टफोन की शुरुआती की कीमत 499.99 यूरो यानी भारतीय करेंसी में लगभग 42,700 रुपये रखी है। बता दें, Moto G100 की लांचिंग से सीधी टक्कर OnePlus Nord को मिलेगी।

Moto G100 के फीचर्स :

  • यह स्मार्टफोन यूजर्स को तीन कलर ऑप्शन Iridescent Sky, Iridescent Ocean और Slate Grey में मिलेगा।

  • Moto G100 स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

  • फोन का रिफ्रेश्ड रेट 90Hz है, जो HDR10 को सपोर्ट दिया गया है।

  • फोन Qualcomm Snapdragon 870 processor को सपोर्ट मिलेगा।

  • कंपनी ने इसे 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लांच किया। हालांकि, फोन केस्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

  • Moto G100 के रियर पैनल पर क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। जबकि प्राइमरी कैमरा 64MP का है। इसके अलावा सेल्फी के लिए दो पंच-होल कैमरा दिया गया है।

  • फोन में 2MP डेप्थ सेंसर, 16MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और ToF सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 16MP का होगा।

  • इसमें एक अन्य 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है।

  • Moto G100 स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो कि, 20W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज हो सकती है।

  • अगर सॉफ्टवेयर देखें तो, तो यह स्मार्टफोन एंड्राइड 11 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा।

  • स्मार्टफोन में एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है।

  • इस फोन में सभी अन्य फोन की तरह ही 3.5mm हेडफोन जैक, डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा।

  • फोन में Samsung DeX मोड की तरह ही Ready For कनेक्टिविटी फीचर भी दिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com