शुरू हो चुकी MPC की अहम बैठक, हो सकता है ब्याज दर बढ़ाने पर विचार

मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अहम बैठक बुधवार अर्थात 28 सितंबर 2022 से शुरू हो चुकी है। इस बैठक के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा कई बड़ी बातों का ऐलान किया जाएगा।
आज से शुरू हुई MPC की अहम बैठक, हो सकता है ब्याज दर बढ़ाने पर विचार
आज से शुरू हुई MPC की अहम बैठक, हो सकता है ब्याज दर बढ़ाने पर विचारSocial Media

राज एक्सप्रेस। देश में किसी भी नीतिगत दरों में होने वाले बदलाव या उस पर चर्चा करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अहम बैठक होती है। इस बैठक के दौरान अहम भूमिका RBI के गवर्नर की होती है। क्योंकि, सभी मुद्दों पर विचार विमर्श होने पर वह देश की जनता तक बैठक में हुई चर्चा की जानकारी और अंतिम फैसले की जानकारी देता है। वहीं, मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अहम् बैठक बुधवार अर्थात 28 सितंबर 2022 से शुरू हो चुकी है । इस बैठक के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा कई बड़ी बातों का ऐलान किया जाएगा।

MPC की अहम बैठक हुई शुरू :

दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और मौद्रिक नीति समिति (MPC) (Monetary Policy Committee) की यह बैठक बजट और आर्थिक सर्वेक्षण के जारी होने के ठीक बाद होती है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की यह बैठक तीन दिवसीय है जो 28 सितंबर 2022 से शुरू हो चुकी है जो 30 सितंबर तक चलेगी। इसके अलावा केंद्रीय बैंक बढ़ती मुद्रास्फीति पर अंकुश के लिए कुछ सख्त नीतिगत कदम उठा सकता है। बता दें, फ़िलहाल कोई सही जानकारी सामने नहीं आई है क्योंकि, यह बैठक बीते दिन ही शुरू हुई है और जन तक यह बैठक पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती कोई फैसला सामने नहीं आता है।

Repo Rate में हो सकती बढ़त दर्ज :

बताते चलें, RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास बुधवार को एमपीसी की बैठक में नीतिगत दरों के बारे में लिए गए फैसले की जानकारी देंगे। इस बैठक के बाद ऐसा माना जा रहा है कि, Repo Rate में बढ़त दर्ज हो सकती है। जानकारों के अनुसार, RBI इस MPC की बैठक के बाद Repo Rate में 0.50% तक की बढ़ोतरी कर सकती है। RBI ने Repo Rate में मई में 40 बेसिक पॉइंट्स और जून व अगस्त में 50 बेसिक पॉइंट्स की बढ़ोतरी की थी। इस प्रकार वर्तमान समय में Repo Rate 5.4% है। बताते चलें, मई के महीने में आखिरी बार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा Repo Rate में बढ़त दर्ज की गई थी। उस समय Repo Rate में 140 बेसिक पॉइंट्स (bps) की बढ़त दर्ज हुई थी। बता दें, Repo Rate में बढ़त दर्ज होने से लोन महंगा हो जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com