मुकेश अंबानी ने पाई अपनी खोई हुई पहचान, बने एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स

गौतम अडानी ने पिछले कुछ सालों का इतिहास बदल कर भारत में मुकेश अंबानी की जगह ले ली थी और वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे, लेकिन कुछ ही दिनों में मुकेश अंबानी ने अपना स्थान फिर हासिल कर लिया है।
मुकेश अंबानी ने पाई अपनी खोई हुई पहचान, बने एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स
मुकेश अंबानी ने पाई अपनी खोई हुई पहचान, बने एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्सSocial Media

राज एक्सप्रेस। कई बार शेयर मार्केट में ऐसा माहौल देखने को मिलता है कि, पूरा मार्केट डाउन रहता है, लेकिन फिर भी कुछ कंपनियों के शेयर में काफी बढ़त दर्ज होती है। ऐसा ही बीते कुछ समय से गौतम अडानी की कंपनी के शेयरों के साथ भी हुआ है। इसी की बदौलत भारत के अरबपतियों में शुमार अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने पिछले कुछ सालों का इतिहास बदल कर भारत में मुकेश अंबानी की जगह ले ली थी और वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे, लेकिन कुछ ही दिनों में मुकेश अंबानी ने अपना स्थान फिर हासिल कर लिया है। हालांकि, यह सिलसिला कई बार चला।

मुकेश अंबानी ने पाया अपना खोया हुआ स्थान :

आज मुकेश अंबानी का नाम देश का बच्चा-बच्चा जानता है। उन्हें भारत के सबसे अमीर शख्स और सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक के रूप में जाना जाता है और यही उनकी पहचान है। हालांकि, बीच में कुछ समय के लिए उन्होंने अपनी पहचान खो दी थी क्योंकि, भारत का सबसे अमीर शख्स इस दौरान गौतम अडानी को माना जा रहा था, लेकिन मुकेश अंबानी (Mulesh Ambani) ने एक बार फिर अपना स्थान वापिस हासिल कर लिया है और अब वह फिर से एशिया के सबसे बड़े अरबपति बन गए है। शुक्रवार की सुबह तक गौतम अडानी ही एशिया के नंबर वन अरबपति बन गए थे, लेकिन दोपहर में शेयर मार्केट में हुई फेरबदल के बाद मुकेश अंबानी की संपत्ति में 6.5 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज हुई और उन्होंने अपना खोया हुआ स्थान फिर से हासिल कर लिया।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स :

दरअसल, आज जारी हुए ताजा इंडेक्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक यानी मुकेश अंबानी की संपत्ति शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे तक 104.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस प्रकार इस संपत्ति के साथ वह दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में छठवे स्थान पर पहुंच गए। जबकि गौतम अडानी 99.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में जानकारी फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों से हुई है।

ताजा आंकड़े :

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह तक अडानी का कुल नेटवर्थ 102.5 अरब डॉलर था। जबकि, अंबानी की संपत्ति 101.6 अरब डॉलर। हालांकि एलन मस्क 233.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर और र्नार्ड अर्नाल्ट 157.0 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com