दुनिया के अमीरों में एक पायदान ऊपर चढ़ छठे नंबर पर पहुंचे मुकेश अंबानी

भारत में हर कहीं मुकेश अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की ही चर्चा हो रही है। हाल ही में मुकेश अंबानी सातवें सबसे ज्यादा संपत्ति वाले व्यक्ति बन गए थे। वहीं, अब वह एक पायदान और उपर चढ़ गए हैं।
Mukesh Ambani became the world's sixth richest person
Mukesh Ambani became the world's sixth richest person Seyd Dabeer -RE

राज एक्सप्रेस। आज पूरे भारत में हर कहीं मुकेश अंबानी और उनके स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की ही चर्चा हो रही है। वैसे तो, मुकेश अंबानी को हर कोई जानता है। बता दें, मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और भारत की जानी-मानी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। दरअसल, शुक्रवार को ही मुकेश अंबानी की जिदंगी में सातवें सबसे ज्यादा संपत्ति हासिल करने का नया अध्याय जुड़ा था। वहीं, अब वह इस स्थान से एक पायदान और उपर चढ़ गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स :

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति अब 72.4 अरब डॉलर हो गई है। सोमवार को रिलायंस के शेयरों में 3% की तेजी आई, यहीं कारण है कि उनकी संपत्ति करीब 2.17 अरब डॉलर बढ़कर 72.4 अरब डॉलर हो गई।

'लैरी पेज' को भी छोड़ा पीछे :

भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी अब दुनिया के सातवें से एक पायदान और ऊपर चढ़ छटवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। दरअसल, फोर्ब्स रियल टाइम ने हाल ही में अपनी बिलिनेयर रैंकिंग्स जारी की थी, तब उसके अनुसार मुकेश अंबानी, बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट, गूगल के लैरी पेज और सर्जी ब्रिन को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गए थे। वहीं, 3 ही दिन में मुकेश अंबानी ने 'लैरी पेज' को भी पीछे छोड़ दिया है।

लिस्ट में शामिल एशिया से इकलौते व्यक्ति :

आपको यह भी जान कर हैरानी होगी कि, विश्व के सबसे 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में छटवें स्थान पर शामिल होने वाले मुकेश अंबानी पूरे एशिया से इकलौते व्यक्ति बन गए हैं। बता दें, फोर्ब्स ने मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति का आंकड़ा 72.4 अरब डॉलर में आंका है।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर रैंकिंग :

फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर रैंकिंग में,

  1. 184 अरब डालर संपत्ति के साथ पहले स्थान पर 'जेफ बेजोस'

  2. 115 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर 'बिल गेट्स'

  3. 94.5 अरब डॉलर संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर 'बर्नार्ड ऑर्नोल्ट फैमिली'

  4. 90.8 अरब डॉलर संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर 'मार्क जुकरबर्ग'

  5. 74.6 अरब डॉलर संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर 'स्टीव बॉल्मर'

  6. 72.4 अरब डॉलर संपत्ति के साथ छठवें स्थान पर 'मुकेश अंबानी'

  7. 71.6 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर 'लैरी पेज'

  8. 69.7 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ आठवें स्थान पर 'वॉरेन बफेट'

  9. 69.4 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर 'सर्जी ब्रिन'

  10. 68.6 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर 'एलोन मस्क'

शेयरों में तेजी :

गौरतलब है कि, मुकेश अंबानी 20 जून तक इस लिस्ट में 9वें स्थान और 11 जुलाई तक 7वें पर थे। लेकिन अचानक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई रिकार्ड तोड़ तेजी के चलते अंबानी की संपत्ति अचानक ही 2.17 अरब डॉलर बढ़ गई और 72.4 अरब डॉलर का आंकड़ा छू गई। बता दें 20 जून तक यह संपत्ति 64.5 अरब डॉलर थी। इसके अलावा यह भी सराहनीय है कि, रिलायंस कंपनी की मार्केट कैपिटल 12 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई है अन्य जानकारी के लिए - क्लिक करें

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com